पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान पर कार्रवाई जारी है। आतंकी हमले के बाद भारत ने एक और सख्त कदम उठाया है। सरकार ने पाकिस्तान सरकार का सोशल मीडिया अकाउंट बैन कर दिया है। इससे पहले बुधवार को भी सीसीएस की बैठक के बाद सरकार ने 5 बड़े फैसले लिए थे। अब सरकार ने सोशल मीडिया को लेकर बड़ा एक्शन लिया है।
भारत ने पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक एक्स अकाउंट बैन कर दिया है। अब पाकिस्तान का अकाउंट भारत में नहीं दिख पाएगा। इससे पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में 5 बड़े फैसले लिए गए थे। इसमें सिंधु जल समझौता खत्म करना, अटारी बॉर्डर सील करना, वीजा सस्पेंड करना और उच्चायोग से अधिकारियों को हटाने जैसे फैसले शामिल थे। हमले के बाद से ही पाकिस्तान को भारत की जवाबी कार्रवाई का डर सता रहा है।
पािकस्तान की गीदड़ भभकी
बुधवार रात को कराची से पाकिस्तानी एयरफोर्स के 18 विमान जम्मू-कश्मीर से लगे बॉर्डर पर तैनात किए गए। उधर पाकिस्तान ने फैसले के विरोध में भारत को गीदड़ भभकी देनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान सरकार ने कहा कि वे भारत द्वारा लिए गए फैसलों की समीक्षा करेंगे। अगर भारत हमारे खिलाफ बिना कोई सबूत दिए एक्शन लेता है तो हम भी जवाबी कार्रवाई करने में सक्षम है।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान से ऑन द स्पॉट बदला, दो आतंकी ढेर, पहलगाम हमले के बाद एक्शन में सेना
गृहमंत्री शाह ने किया था दौरा
बता दें कि मंगलवार दोपहर को पहलगाम की बैसरण घटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था। इस हमले में 27 पर्यटकों की मौत हो गई थी। वहीं 17 पर्यटक घायल हो गए थे। हमले के बाद एनआईए जांच के लिए पहलगाम पहुंची थी। गृहमंत्री अमित शाह ने हमले के बाद घटनास्थल का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल से ही आतंकियों पर ताबड़तोड़ एक्शन लेने के निर्देश सुरक्षाबलों को दिए थे।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में पाक उच्चायोग में केक का वीडियो वायरल, उठे सवाल-आखिर क्या जश्न?
खबर अपडेट की जा रही है।
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
1 hr agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
1 hr ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
2 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
2 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
3 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines