पहलगाम हमले को लेकर एक बड़ा खुलासा है। दरअसल इस हमले के पीछे पाकिस्तान की सीधी भूमिका सामने आई है। हमले में पाकिस्तान के 3 आतंकी शामिल थे। इन तीनों ने स्थानीय लोगों को अपनी योजना की भनक तक नहीं लगने दी थी। NIA की जांच में पता चला है कि सेना को जो कारतूस मौके पर मिले थे वहीं आतंकियों के एनकाउंटर के बाद उनके पास से बरामद हुए थे।
NIA की जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है। आतंकियों ने बैसरन घाटी को कई बार रेकी करने के बाद चुना था। क्योंकि बैसरन घाटी सुनसान जगह पर थी और वहां पर्यटकों की संख्या भी ज्यादा रहती है। अभी भी पहलगाम हमले की जांच जारी है। NIA का दावा है कि पहलगाम के बैसरन घाटी में लश्कर-ए-तैयबा के 3 पाकिस्तानी आतंकियों ने अंजाम दिया है। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी।
ऑपरेशन महादेव के बाद NIA ने पहली बार दिया अधिकारिक बयान
पहलगाम केस की शुरुआती जांच में चार से पांच हमलावर बताए जा रहे थे, लेकिन NIA की जांच ने सबकुछ साफ कर दिया है। एजेंसी का दावा है कि सिर्फ 3 आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। गृह मंत्री अमित शाह ने भी हाल ही में संसद में ऑपरेशन महादेव के दौरान पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले 3 आतंकियों के मारे जाने की बात कही थी। उन्होंने संसद में कहा था कि मारे गए 3 आतंकियों ने पहलगाम में निर्दोष लोगों को मारा था। वहीं ऑपरेशन महादेव के बाद NIA ने पहली बार पहलगाम हमले को लेकर अधिकारिक बयान दिया है।
ये भी पढ़ें: मालेगांव ब्लास्ट केस में बड़ा अपडेट, NIA उठा सकती है ये कदम
स्थानीय लोगों ने की थी मदद
NIA ने जून में इस मामले में स्थानीय निवासी परवेज़ अहमद और बशीर अहमद को गिरफ्तार किया था। इन दोनों ने आतंकवादियों को रहने-खाने की व्यवस्था की थी। NIA का दावा है कि इन दोनों से पूछताछ करने पर पता चला कि हमला करने वाले तीनों आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। NIA ने कहा कि यह हमला पाकिस्तान द्वारा रची गई साजिश का हिस्सा था।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के गुरेज में घुसपैठ की कोशिश, LoC पर फायरिंग, 2 आतंकी ढेर
ऑपरेशन महादेव चलाकर आतंकियों को किया ढेर
NIA का कहना है कि इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की तलाश तेज कर दी और 28 जुलाई को श्रीनगर के बाहरी इलाके में ‘ऑपरेशन महादेव’ में तीनों पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया। जांच में पता चला कि ये आतंकवादी हमले के बाद से दाचीगाम-हरवान के जंगलों में छिपे हुए थे। छानबीन करने पर इनके पास से भी पहलगाम अटैक में मिले कारतूस बरामद किए गए थे।
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 hr ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
2 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
3 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
3 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs agoLIVE: गुरुग्राम में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, महिला से बदसलूकी और मारने की धमकी
6 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines