प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंधों का जिक्र किया. अपनी तीन देशों की राजकीय यात्रा के पहले चरण में जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के रिश्तों को रामायण और महाभारत जैसी साझा विरासत से जुड़ा हुआ बताया. संसद में अपने विशेष संबोधन के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों देशों के बीच की दूरी को भौगोलिक सीमाओं से नहीं, बल्कि दिलों के जुड़ाव से मापा जाना चाहिए.
इंडोनेशिया की संसद में क्या बोले PM मोदी?
संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज भारत और इंडोनेशिया इतिहास के एक अत्यंत महत्वपूर्ण मोड़ पर एक साथ खड़े हैं. इस सदी की पहली तिमाही बीत चुकी है, और आने वाले 25 वर्ष हम दोनों ही देशों के भविष्य के लिए बेहद निर्णायक साबित होने वाले हैं. मैं आज इंडोनेशिया की इस महान धरती पर दोनों राष्ट्रों के साझा विकास के अटूट विश्वास और इस संकल्प के साथ आया हूं कि भारत और इंडोनेशिया मिलकर पूरी मानवता की सेवा करेंगे.’
यह भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर बड़ा फैसला, हाई कोर्ट का X अकाउंट अनब्लॉक करने का आदेश, केंद्र सरकार ने लगाया था बैन
कॉपीराइट के दायरे से परे है हमारी दोस्ती
इससे पहले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो द्वारा द्विपक्षीय बातचीत में ‘कॉपीराइट’ के संदर्भ में की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने संसद में बेहद आत्मीय रुख अपनाया. उन्होंने कहा, ‘आज सुबह राष्ट्रपति प्रबोवो ने कॉपीराइट का जिक्र किया था, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि इस आपसी प्रेम, स्नेह, गहरी मित्रता और सम्मान की भावना पर किसी का कोई कॉपीराइट नहीं हो सकता. राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ मेरी व्यक्तिगत मित्रता कॉपीराइट की सभी सीमाओं और दायरों से कहीं ऊपर है.’
विस्तारवाद नहीं, विकासवाद का समर्थक है भारत
वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका और नीतियों को स्पष्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में विस्तारवादी ताकतों को कड़ा संदेश दिया. उन्होंने जोर देकर कहा, ‘भारत एक ऐसा राष्ट्र है जो कभी भी विस्तारवाद के रास्ते पर नहीं चलता, बल्कि हमेशा विकासवाद की राह का अनुसरण करता है. हम ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र में विश्वास रखते हैं, जिसमें सभी की भागीदारी और सबका कल्याण समाहित है. आज मैं 140 करोड़ भारतीयों के प्रतिनिधि और लोकतंत्र की जननी के एक गौरवान्वित नागरिक के रूप में हर भारतीय की ओर से आपके लिए यही भावना और शुभकामनाएं लेकर आया हूं.’
यह भी पढ़ें: फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर सरकार ने बनाई हाई-लेवल कमेटी, OTT से हटाने की वजह आई सामने
हमारे बीच सेतु का काम करता है समुद्र
भारत और इंडोनेशिया के बीच भौगोलिक संबंधों की व्याख्या करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भले ही दोनों देशों की राजधानियां एक-दूसरे से हजारों किलोमीटर दूर हों, लेकिन समुद्री सीमा के लिहाज से हमारे बीच मात्र 150 किलोमीटर की दूरी है. उन्होंने कहा, ‘दुनिया के अन्य देशों के लिए भले ही समंदर एक बाधा या दूरी की वजह रहा हो, लेकिन भारत और इंडोनेशिया के संदर्भ में इसने कभी अलगाव का प्रतीक बनने का काम नहीं किया. इसके विपरीत, यह महासागर हमारे बीच एक मजबूत सेतु (पुल) की तरह है, जो हमारी साझा नियति और भविष्य को आकार देता है.’
संबंधित खबरें
'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 hr ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
3 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
3 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
5 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
6 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
7 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
7 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
7 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
8 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines