कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर बड़ा फैसला, हाई कोर्ट का X अकाउंट अनब्लॉक करने का आदेश, केंद्र सरकार ने लगाया था बैन

Cockroach Janta Party: जंतर-मंतर पर धरनारत कॉकरोच जनता पार्टी को आज बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट में दायर अभिजीत दीपके की याचिका पर फैसला आया है। जस्टिस स्वर्ण कांता ने मामले में एक आदेश जारी करके उसे तुरंत लागू करने का निर्देश दिया है।

cockroach janta party

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट केंद्र सरकार ने पैक कर दिया है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी और अभिजीत दीपके को बड़ी राहत दी है। अभिजीत की पार्टी के X अकाउंट की अनब्लॉकिंग का आदेश दिया है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके की याचिका मंजूर की है और कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिक चिंता अब प्रासंगिक नहीं रह गई है, क्योंकि NEET परीक्षा संपन्न हो चुकी है। इसलिए कॉकरोच जनता पार्टी के X अकाउंट पर लगी रोक हटा देनी चाहिए। केंद्र सरकार भी CJP के अकाउंट को अनब्लॉक करने के लिए सहमत है।

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने रखा कोर्ट में अपना पक्ष

केंद्र सरकार की ओर से हाई कोर्ट में पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि NEET परीक्षा के कारण कॉकरोच जनता पार्टी के अकाउंट को ब्लॉक किया था, क्योंकि पार्टी के कुछ पोस्ट्स से आपत्ति थी। लेकिन अब एग्जाम हो चुका है तो अकाउंट को ब्लॉक रखने का कोई उद्देश्य नहीं रहा। केंद्र सरकार का पक्ष सुनने के बाद जस्टिस ने आदेश दिया कि NEET एग्जाम हो चुका है तो अकाउंट ब्लॉक रखना प्रासंगिक नहीं है, इसलिए इस पर लगा बैन अब खत्म ही कर देना चाहिए।

विज्ञापन

21 मई को ब्लॉक किया गया था अकाउंट

बता दें कि अभिजीत दीपके ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी को लेकर मचे हंगामे के बीच मजाक-मजाक में 15 मई को कॉकरोच जनता पार्टी नामक X अकाउंट ओपन किया। एक्स, इंस्टाग्राम दोनों प्लेटफॉर्म पर पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस से ज्यादा फॉलोअर्स जुटा लिए। इसके चलते केंद्र सरकार ने पार्टी के मेन एक्स हैंडल को 21 मई को भारत में ‘ब्लॉक’ कर दिया तो अभिजीत दीपके की टीम ने ‘कॉकरोच इज बैक’ नामक नए हैंडल के साथ वापसी की।

विज्ञापन

हाई कोर्ट के फैसले पर अभिजीत का बयान

अभिजीत दीपके ने X अकाउंट ब्लॉक करने के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की। जिस पर आज फैसला आया तो
अभिजीत दीपके ने कहा कि अकाउंट अनब्लॉक करने का दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला कॉकरोच जनता पार्टी, अभिव्यक्ति की आजादी और युवाओं के डिजिटल अधिकारों की बड़ी जीत है। दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के ओरिजनल सोशल मीडिया अकाउंट को अनब्लॉक करने का आदेश दिया है, जिस पर अब जोर-शोर से युवाओं की आवाज उठाएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ