भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर देश-दुनिया के दिग्गज नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रक्तदान किया. इतना ही नहीं, उन्होंने अंगदान का भी संकल्प लिया और लोगों को जागरूक करने के लिए एक अंगदान पोर्टल की भी शुरुआत की. सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से भी इस पहल से जुड़ने की अपील की. लेकिन क्या आप जानते हैं कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई अभियान चलाए जाने के बावजूद भी समय पर ऑर्गन ट्रांसप्लांट न हो पाने पर कई मरीज दम तोड़ देते हैं.
2025 में देश में हुए रिकॉर्ड 20138 ट्रांसप्लांट
हालांकि, बदलते समय के साथ और अंगदान को लेकर जागरूकता बढ़ने का असर देश में ऑर्गन ट्रांसप्लांट के आंकड़ों में भी दिखाई दे रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के मुताबिक, 2025 में भारत में कुल 20,138 अंग प्रत्यारोपण हुए. यह आंकड़ा एक रिकॉर्ड है, क्योंकि अब तक किसी एक वर्ष में इतनी अधिक संख्या में ऑर्गन ट्रांसप्लांट नहीं हुआ था. आंकड़ों के मुताबिक, 2013 में देश में 4,990 अंग प्रत्यारोपण हुए थे. यानी करीब 12 साल में यह संख्या चार गुना से ज्यादा बढ़ी है. मृत अंगदाताओं से होने वाले ट्रांसप्लांट में भी बढ़ोतरी हुई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2013 में ऐसे 837 ऑर्गन ट्रांसप्लांट हुए थे, जो 2025 में बढ़कर 3,526 हो गए.
यह भी पढ़ें: PM मोदी के जन्मदिन पर CM रेखा गुप्ता ने किया अंगदान का ऐलान, किडनी-लिवर, फेफड़े; जानिए क्या-क्या करेंगी दान?
5 लाख से ज्यादा लोगों ने लिया अंगदान का संकल्प
सरकार के मुताबिक, 2023 में राष्ट्रीय डिजिटल अंगदान पोर्टल शुरू होने के बाद अब तक 5 लाख से अधिक लोग अंगदान की शपथ ले चुके हैं. इसके बावजूद जरूरतमंद मरीजों की तुलना में उपलब्ध अंगों की संख्या अभी भी बड़ी चुनौती बनी हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के मुताबिक भारत कुल अंग प्रत्यारोपण के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर है. भारत के आगे चीन और अमेरिका है. हालांकि जिंदा रहते हुए अंगदान का संकल्प लेने वालों की संख्या में भारत दुनियाभर में पहले स्थान पर है. सरकार का जोर अब मृत अंगदान बढ़ाने और पूरी प्रक्रिया को तेज बनाने पर है.
QR कोड स्कैन कर ले सकते हैं अंगदान का संकल्प
सीएम रेखा गुप्ता द्वारा शुरू किए गए नए पोर्टल के जरिए लोग घर बैठे अंगदान करने का संकल्प दर्ज कर सकेंगे. इसके लिए पोर्टल पर उपलब्ध QR कोड को स्कैन करना होगा. एक बार संकल्प दर्ज हो जाने के बाद आवेदनकर्ता को एक प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा. दिल्ली में अंगदान से जुड़े ऑपरेशनल कामों के लिए जीबी पंत अस्पताल को सेंटर बनाया गया है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि अंगदान ‘सेवा संकल्प’ की भावना को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें: ऑर्गन डोनेशन का प्रोसेस क्या है? शरीर का क्या होता है, क्या राख परिवार को मिलती है
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
1 hr agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
2 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
4 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
6 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
7 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
7 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
8 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
8 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines