Ordinance Politics: केजरीवाल को मिला ममता का साथ, बोलीं- सभी विपक्षी दल साथ आएं, दिल्ली CM ने केंद्र को बताया अहंकारी
Edited By Bhola Sharma

Arvind Kerjiwal Meeting With Mamta Banerjee
Edited By Bhola Sharma

Arvind Kerjiwal Meeting With Mamta Banerjee
Ordinance Politics: दिल्ली में ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर केंद्र के ‘अध्यादेश’ को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार और मोदी सरकार के बीच जंग छिड़ गई है। मंगलवार को केजरीवाल से मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि टीएमसी अध्यादेश का विरोध करेगी। साथ ही विपक्षी दलों से एक साथ आने का आग्रह करेगी।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार एजेंसी की, एजेंसी द्वारा और एजेंसी के लिए सरकार बन गई है। हमें डर है कि केंद्र सरकार संविधान बदल सकती है, वे देश का नाम बदल सकते हैं। वे सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का भी सम्मान नहीं करते हैं।
#WATCH सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी केंद्र सरकार जो दिल्ली सरकार के खिलाफ अध्यादेश लेकर आई है उसका हम विरोध करेंगे और मैं सभी पार्टियों को भी इसपर साथ आने का आग्रह करती हूं: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, हावड़ा pic.twitter.com/QzL3EcTjxU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2023
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने पंजाब, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू में देखा कि राज्यपाल कैसे सरकार को तंग कर रहे हैं। दिल्ली में इन्होंने जो किया वह जनतंत्र के खिलाफ है। देश की जनता को इस अहंकारी सरकार को हटाना चाहिए। मैं दीदी का धन्यवाद करूंगा कि राज्यसभा में इन्होंने कहा कि वे हमारा समर्थन करेंगी। राज्यसभा में अगर यह बिल गिर जाता है तो यह 2024 से पहले सेमीफाइनल होगा।
यह भी पढ़ें: Delhi Transfer-Posting Policy: अपनी लड़ाई को जनता की लड़ाई कैसे बना सकते हैं, अजय माकन ने केजरीवाल पर कसा तंज
दिल्ली के मुख्यमंंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को कोलकाता पहुंचे। यहां उनकी राज्य सचिवालय नबान्न में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनकी मुलाकात हुई। केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और सांसद संजय सिंह, मंत्री आतिशी और राघव चड्ढा भी कोलकाता पहुंचे। ममता बनर्जी ने केजरीवाल और मान और उनकी टीम का स्वागत किया। केजरीवाल बंगाल के बाद अब 24 मई को महाराष्ट्र जाने वाले हैं। वे उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात करेंगे और समर्थन जुटाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: