Katra News: कटरा में रोपवे विरोध में मां वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने बुधवार से 72 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया है। जिसके चलते देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतें हो सकती हैं। 18 दिसंबर को भी यहां रोपवे बनाए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन हुआ था। जिसके चलते पूरा दिन बाजार, दुकानें, ढाबे बंद रहे थे। लेकिन DM के आश्वासन पर समिति ने अपनी हड़ताल वापस ले ली थी। जिसके बाद प्रशासन को दुकानदारों आदि की तरफ से 23 दिसंबर तक का अल्टीमेटम प्रशासन को दिया गया था। आज प्रशासन के साथ बैठक हुई थी, जिसमें कटरा संघर्ष समिति के पक्ष में फैसला नहीं हो सका। जिसके चलते अब संघर्ष समिति ने 72 घंटे यानी 3 दिन की हड़ताल का ऐलान कर दिया है।
यह भी पढ़ें:कौन थी निया? पंचकूला में गैंगस्टर संग हुआ मर्डर, जींद की लड़की बनना चाहती थी डॉक्टर
गौरतलब है कि यहां रोपवे बनाए जाने का पिछले कुछ दिन से विरोध हो रहा है। यह रोपवे कटरा से माता रानी के भवन तक बनना है। इसके विरोध में मां वैष्णो देवी संघर्ष समिति कटरा ने अब बड़ा ऐलान कर दिया है। इस रोपवे पर 250 करोड़ की लागत आनी है, जिसकी कुल लंबाई 12KM निर्धारित की गई है। श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने ताराकोट मार्ग से सांझी छत के बीच यात्री परियोजना के तहत रोपवे बनाने की मुहिम शुरू की है। जिसका विरोध स्थानीय दुकानदार कर रहे हैं।
पहले हो चुका है प्रदर्शन
दुकानदारों का कहना है कि यहां रोपवे बनाए जाने से उनकी आजीविका पर असर पड़ेगा। इससे कटरा का बाजार बाईपास हो जाएगा। यहां से हजारों तीर्थयात्री मौजूदा समय में गुजरते हैं। जो दूसरे रास्ते से जाने लगेंगे। इससे उनकी आजीविका को नुकसान होना तय है। इसलिए प्रशासन इस योजना को बंद करे।
यह भी पढ़ें:कौन था शिंटू शेख? जिसके मर्डर से खुला बांग्लादेशियों की अवैध घुसपैठ का राज, दिल्ली में अब तक 11 अरेस्ट
15 दिसंबर को भी दुकानदारों की ओर से मार्च निकाला गया था। जिसमें मंदिर बोर्ड के खिलाफ दुकानदारों ने जोरदार नारेबाजी की थी। झड़प के बाद पुलिस ने कई लोगों को अरेस्ट भी किया था। अब दुकानदार उन लोगों को रिहा करने की डिमांड भी कर रहे हैं। दुकानदारों के अलावा मजदूर, पिट्ठू और पालकी संचालक भी रोपवे के विरोध में हैं।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
35 mins agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
2 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
4 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
5 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
6 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
6 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
7 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
7 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
8 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines