Uniform Civil Code: 'वो बड़े-बड़े चौधरियों का क्लब, मैं अछूत हूं...', UCC के मुद्दे पर ओवैसी ने विपक्ष को घेरा
Edited By Bhola Sharma

मुंबई में ओवैसी के नेता भिड़े।
Edited By Bhola Sharma

मुंबई में ओवैसी के नेता भिड़े।
Uniform Civil Code: देश में लोकसभा चुनाव से पहले कॉमन सिविल कोड यानी सामान नागरिक संहिता (UCC) का मुद्दा चर्चा में है। शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में उत्तर पूर्वी राज्यों के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान यूसीसी का भी मुद्दा उठा। कांग्रेस नेता केटीएस तुलसी ने बताया, ‘हां बैठक यूसीसी पर थी। अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है, जब सरकार ड्राफ्ट देगी तब हम तय करेंगे।
कांग्रेस के इस रुख पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने पलटवार किया है। उन्होंने विपक्षी एकता की मंशा पर सवाल उठाते हुए बीजेपी के एजेंडे पर चलने का आरोप लगाया। ओवैसी ने कहा कि आप (विपक्ष) भाजपा को 2024 में हराना चाहते हैं तो फर्क तो दिखाइए, या फिर आप भाजपा के एजेंडा पर ही चलेंगे? मुझे नहीं पता कि वो लोग (विपक्ष) उस विषय (UCC) पर बात करेंगे या नहीं, मगर आपको फर्क दिखाना पड़ेगा।
विपक्षी दलों की आगामी बैठक पर ओवैसी ने कहा कि वो बड़े-बड़े चौधरियों का क्लब है, उसमें ओवैसी जैसे अछूत का तो साया भी नहीं पड़ सकता।
#WATCH | Our party will oppose UCC…If you (opposition parties) want to defeat BJP then you have to show the difference that you will not follow the agenda set by BJP. They (opposition parties) are a club of big 'Chaudharis'. You have not invited our Telangana CM to the meeting.… pic.twitter.com/ABGOvfPbVV
— ANI (@ANI) July 15, 2023
ओवैसी ने कहा कि 14 जून 2023 को विधि आयोग ने लोगों और पार्टियों से यूसीसी पर अपना विचार देने के लिए कहा था, उसके संबंध में हमने अपनी पार्टी की तरफ से पत्र भेजा है। मैंने ये कहा है कि विधि आयोग को ये बताना चाहिए कि UCC क्या है?
ओवैसी ने यूसीसी पर पीएम मोदी के बयान की टाइमिंग पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ये बड़ी संयोग की बात है कि 2018 में भी मोदी जी ने यूसीसी की बात शुरू कर दी थी, क्योंकि 2019 में चुनाव थे और अब 2024 में चुनाव है तो फिर से शुरू कर दिया। ये बड़ी अफसोस की बात है कि भाजपा विधि आयोग का इस्तेमाल कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: