NDA Meeting: चिराग की NDA में एंट्री! BJP चीफ जेपी नड्डा ने 18 जुलाई की मीटिंग के लिए पासवान और मांझी को भेजा न्योता

NDA Meeting, BJP, JP Nadda, Chirag Paswan, Jitan Ram Majhi

NDA Meeting

विज्ञापन

NDA Meeting: आगामी 2024 लोकसभा चुनाव की लड़ाई दिलचस्प होती जा रही है। बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्ष 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में जुटने वाला है। 18 जुलाई को ही दिल्ली मेंभाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक होगी। ऐसे में बीजेपी अपने पुराने सहयोगियों, जो तत्कालीन परिस्थितियों के चलते छोड़ गए थे, उन्हें दोबारा साथ लाने की कवायद में जुट गई है।

शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बैठक के लिए आमंत्रित किया है। वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी को भी बैठक के लिए बुलावा भेजा है। 19 जून को जीतन राम माझी ने बिहार के महागठबंधन से नाता तोड़ दिया था। इसके बाद दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

विज्ञापन

नड्डा बोले- आप एनडीए का महत्वपूर्ण हिस्सा

जेपी नड्डा ने दोनों पार्टियों को बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। चिराग-माझी के अलावा बिहार के नेता आरएलएसपी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, वीआईपी के मुकेश साहनी के भी बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। बैठक के दिन इन पार्टियों के गठबंधन की तस्वीर साफ हो जाएगी।

NDA Meeting, BJP, JP Nadda, Chirag Paswan, Jitan Ram Majhi

BJP Invitation

चिराग बोले- नेताओं संग करेंगे मंथन

चिराग पासवान ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पत्र हमें प्राप्त हुआ है। इस बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को एक अहम सहयोगी के तौर पर आमंत्रित किया गया है। आज पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

बीजेपी के लिए चिराग-माझी क्यों अहम?

बिहार में करीब 16 फीसदी दलित मतदाता हैं। छह लोकसभा और 36 विधानसभा की सीटें दलितों के लिए आरक्षित हैं। दलित वोट बैंक में चिराग पासवान की पार्टी का एकाधिकार है। जीतन राम माझी भी दलित राजनीति करते हैं। ऐसे में दोनों नेताओं का साथ बीजेपी के लिए बेहद मायने रखता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ