Manipur Violence: मणिपुर जातीय हिंसा और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के निलंबन को लेकर विपक्षी सांसदों ने संसद में रातभर धरना दिया। धरना मंगलवार सुबह 10:45 बजे तक जारी रहने की बात कही जा रही है। विपक्षी दलों के कुछ सदस्य ‘मणिपुर बचाओ‘ वाली तख्तियां लेकर संसद परिसर में जुटे और रात भर गांधी प्रतिमा पर बैठे रहे। विपक्षी गुट इसी मुद्दे पर सदन में चर्चा शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मौजूदा मणिपुर संकट पर बयान की मांग कर रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार सुबह विपक्षी दलों के नेता इस मुद्दे पर अपनी आगे की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक करेंगे। बता दें कि राज्यसभा में सभापति के निर्देशों का उल्लंघन करने पर आप सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया। इस फैसले की विपक्षी दलों ने काफी आलोचना की थी। विभिन्न दलों के नेताओं ने सभापति से संजय सिंह के निलंबन पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।
राज्यसभा सांसद जेबी माथेर बोलीं- संजय सिंह अकेले नहीं, हम उनके साथ हैं
राज्यसभा सांसद और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जेबी माथेर का कहना है, “हम सबसे बड़ा संदेश देना चाहते हैं। संजय सिंह अकेले नहीं हैं। पूरा विपक्ष एक साथ है। अगर सत्ताधारी सरकार, एनडीए और सरकार सोचती है कि हमारे एक सांसद को निलंबित करके वे हमें धमकी दे सकते हैं… हम बार-बार कहना चाहते हैं कि हमारी मांगें जारी रहेंगी। प्रधानमंत्री को संसद में आना चाहिए और मणिपुर के बारे में बयान देना चाहिए, उसके बाद विस्तृत चर्चा करनी चाहिए…”
धरने पर बैठे संजय सिंह ने कहा कि हम कल से यहां बैठे हैं। हमारी एक ही मांग है कि पीएम मोदी को मणिपुर मुद्दे पर बोलना चाहिए। हम यहां विरोध करते रहेंगे और मैं अभी भी पीएम मोदी से अनुरोध कर रहा हूं कि वह संसद में आएं और मणिपुर पर बात करें।
और पढ़िए – इंडियन मुजाहिदीन ईस्ट इंडिया कंपनी विपक्षी गठबंधन INDIA पर प्रधानमंत्री मोदी का तंज
कांग्रेस का आरोप- पीएम मोदी इस मुद्दे पर संसद में बोलने से डरते हैं
कांग्रेस का आरोप है कि पीएम मोदी संसद में इस मुद्दे पर बोलने से ‘डरते’ हैं। उधर, बीजेपी ने आरोप लगाया कि विपक्ष चर्चा से भाग रहा है क्योंकि वह नहीं चाहता कि तथ्य सामने आएं। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि वह इस मुद्दे पर लोकसभा में बहस करना चाहते हैं लेकिन विपक्ष ऐसा नहीं चाहता है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने विरोध करने वाले नेताओं से बहस की अनुमति देने का आग्रह किया क्योंकि यह महत्वपूर्ण है कि भारत के लोगों को सच्चाई पता होनी चाहिए।
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने भी इस मुद्दे पर बात की और कहा कि सरकार द्वारा पीएम मोदी का बयान जारी करने से इनकार करने के कारण संसद तीसरे दिन भी नहीं चल पाई।
(Ultram)
संबंधित खबरें
'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
48 mins agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
1 hr agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
2 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
3 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
4 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
4 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
6 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines