संसद के मानसून सत्र के बाद होने वाली विपक्ष की बैठक स्थगित, महाराष्ट्र की राजनीति में उलटफेर का असर या कुछ और?

Oppn Meeting 2nd Day, opposition meeting, bengaluru news, karnataka news, rahul gandhi, mallikarjun kharge
विज्ञापन

Oppn meeting postponed: संसद के मानसून सत्र के बाद होने वाली विपक्षी दलों की बैठक को स्थगति कर दिया गया है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता केसी त्यागी के अनुसार, 13 से 14 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक स्थगित कर दी गई है और अब संसद के मानसून सत्र के बाद की तारीख तय की जाएगी।

बिहार और कर्नाटक विधानसभा के मानसून सत्र और बैठक के बीच तारीखों में टकराव को स्थगन का कारण बताया गया है। बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 10-24 जुलाई को प्रस्तावित है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बैठक स्थगित करने को कहा क्योंकि वह और तेजस्वी यादव विधानसभा सत्र में व्यस्त रहेंगे।

विज्ञापन

महाराष्ट्र की राजनीति में उलटफेर का असर?

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार की बगावत और महाराष्ट्र में बीजेपी-शिंदे सरकार के साथ गठबंधन के एक दिन बाद बैठक स्थगित होने की खबर आई है। माना जा रहा है कि शरद पवार की एनसीपी में विभाजन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता बनाने के प्रयासों में बाधा बन सकता है।

विपक्ष की बैठक पहले शिमला में होनी थी। हालांकि, गुरुवार (29 जून) को शरद पवार ने कहा कि कार्यक्रम स्थल को बेंगलुरु स्थानांतरित कर दिया गया है। बता दें कि पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक हुई थी। बैठक के बाद कुछ खास नहीं निकल पाया था जिसके बाद पहले शिमला फिर बेंगलुरु में एक बार फिर विपक्षी दलों की बैठक प्रस्तावित की गई थी।

विज्ञापन

बता दें कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार (1 जुलाई) को कहा कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ