Opposition jodo Mission: मुंबई में उद्धव ठाकरे से मिले नीतीश कुमार, बोले-जो केंद्र में बैठे हैं देश के लिए काम नहीं कर रहे

Nitish Kumar

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं। इसी सिलसिले में गुरुवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार मुंबई पहुंचे। नीतीश कुमार उद्धव ठाकरे से मिले। उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जो केंद्र में बैठे हैं देश के लिए काम नहीं कर रहे हैं।

देश को एकजुट करना है और आगे बढ़ाना है-नीतीश कुमार

मुंबई के मातोश्री में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने स्वागत किया। नीतीश कुमार ने कहा कि हम चाहते है कि अधिक से अधिक विपक्षी पार्टियां एक साथ आए। एक मंच पर आए। किसी में कोई विवाद नहीं होना चाहिता। देश को एकजुट करना है और आगे बढ़ाना है। केंद्र सरकार इतिहास बदल रही है। विपक्ष का चेहरा कौन होगा इस सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि सबको एकजुट करना चाहते हैं लेकिन अपना कुछ नहीं चाहते हैं। सबलोग एकजुट होकर लड़ेगे। आगामी लोकसभा चुनाव में जवाब देगी।

उद्धव ठाकरे के साथ अन्याय हुआ

इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि बातचीत तो होती ही रहती थी, लेकिन यह तय था कि हम एक बार आएंगे। इनके साथ (उद्धव ठाकरे) जो अन्याय हुआ था, जिस तरह से आज जो फैसला आ गया अच्छा हुआ है। वह तो इन्होंने बता ही दिया है। आश्चर्य की बात यह है कि कोई किसी पार्टी का नाम कैसे बदल सकता है। इन सब चीजों को लेकर हम सबकी बात होती ही रही है। वहीं उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिन लोगों ने मेरी पार्टी से सबकुछ लिया और गद्दारी की मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता हूं। उन्होंने शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ