Explainer: अनुशासनहीनता, पार्टी विरोधी गतिविधियां और भ्रष्टाचार, राजनीतिक पार्टियां किन कारणों से अपने 'नेताओं' को दिखा सकती हैं बाहर का रास्ता? जानें नियम

Constitution of Political Party: भारत में राजनीतिक दल अपने सदस्यों को निकालने के लिए दल के आंतरिक संविधान, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 और चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों पर काम करती हैं। इसके अलावा राजनीतिक दल इस बारे में राज्य के विधानसभा अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष को भी शिकायत करने का अधिकार रखते हैं।

Election Commission, Assembly Speaker, Lok Sabha Speaker, BJP, Congress, Political party Members internal constitution, Representation of the People Act, 1951

Constitution of Political Party

Constitution of Political Party: तेज प्रताप यादव की सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के साथ फोटो और वीडियो वायरल हुईं। इसके बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे को पार्टी से छह साल तक के लिए निष्कासित कर दिया है। हाल ही में बीजेपी ने भी अपने दो विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया। दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप था। अकसर आपने मीडिया में खबरें देखी या पढ़ी होंगी कि पार्टी ने अपने किसी सदस्य को पार्टी से निकाल दिया। खासकर चुनावों के दौरान ये खबरें आम हैं।

विज्ञापन

तेज प्रताप यादव के प्रकरण के बाद सोशल मीडिया पर ये चर्चा हो रही है कि इंडिया में राजनीतिक दलों के अपने सदस्यों के निष्कासन के लिए क्या नियम होते हैं? तेज प्रताप को पार्टी से निकालना क्या बिहार चुनाव के मद्देनजर लालू प्रसाद यादव का महज एक हथकंडा है? क्या बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तेज प्रताप फिर पार्टी में दोबारा वापसी कर लेंगे? बहरहाल, तेज प्रताप यादव का राजनीतिक भविष्य क्या होगा? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

विज्ञापन

आइए हम आपको इस खबर में बताते हैं कि राजनीतिक पार्टियों किन कारणों से अपने सदस्यों या पार्टी से चुने गए जनप्रतिनिधियों को पार्टी से निकाल सकती हैं। इसके अलवा देश में दल-बदल विरोधी कानून में क्या-क्या प्रावधान हैं।

विज्ञापन

अपने सदस्यों के लिए राजनीतिक दलों का आंतरिक संविधान क्या है?

प्रत्येक राजनीतिक दलों का सदस्यों को लेकर अपना संविधान होता है, जिसमें सदस्यता समाप्त करने के नियम निर्धारित होते हैं। इसके अलावा राजनीतिक दल अनुशासनहीनता, पार्टी विरोधी गतिविधियां, भ्रष्टाचार या अन्य कारणों से भी अपने सदस्यों को पार्टी से निकाल सकती है।

जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 में क्या प्रावधान हैं?

राजनीतिक पार्टियों में लगाम कसने के लिए देश में जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 है। जानकारी के अनुसार यह अधिनियम चुनावी प्रक्रिया और राजनीतिक दलों के पंजीकरण को नियंत्रित करता है। इसके अलावा यदि कोई सदस्य पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन करता है, तो उसे निष्कासित किया जा सकता है।

विज्ञापन

इंडिया में दल-बदल विरोधी कानून क्या है?

इंडिया में दल-बदल विरोधी कानून भी है, जिससे राजनीतिक पार्टियों को नियंत्रित किया जाता है। इसके अनुसार यदि कोई निर्वाचित प्रतिनिधि अपनी पार्टी के खिलाफ जाकर वोट करता है या दूसरी पार्टी में शामिल होता है, तो उसे अयोग्य घोषित किया जा सकता है। बता दें इस पूरी प्रक्रिया को स्पीकर या राज्यसभा के सभापति द्वारा संचालित किया जाता है।

राजनीतिक पार्टियों को नियंत्रित करने के लिए चुनाव आयोग की क्या भूमिका होती है?

भारत में राजनीतिक पार्टियों पर चुनाव आयोग भी नजर रखती है। चुनाव आयोग अधिकारियों के मुताबिक आयोग राजनीतिक दलों के पंजीकरण और मान्यता को नियंत्रित करता है। यदि कोई दल अपने नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसकी मान्यता रद्द की जा सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

देश के संविधान में राजनीतिक दलों के लिए क्या हैं नियम, इस तरह की जाती है निगरानी

दल-बदल विरोधी कानून की प्रक्रिया क्या होती है?

देश की किसी भी राजनीतिक पार्टी का कोई सांसद या विधायक अपनी पार्टी की सदस्यता छोड़कर किसी अन्य पार्टी में शामिल होता है तो उस पर दल-बदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा यदि कोई चुना हुआ प्रतिनिधि बिना पार्टी के निर्देश के मतदान करता है या पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होता है तो उस पर दल-बदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा यदि कोई निर्दलीय उम्मीदवार जीतने के बाद किसी पार्टी में शामिल होता है, यदि किसी दल का 2/3 से कम सदस्य एक साथ किसी अन्य पार्टी में शामिल हो जाते हैं तो वह दल-बदल विरोधी कानून के तहत दोषी मानें जाएंगे।

गड़बड़ी होने पर किसे कर सकते हैं शिकायत?

जानकारी के अनुसार अपने सदस्यों के गड़बड़ी करने पर कोई भी राजनीतिक पार्टियां संबंधित राज्य विधानसभा के अध्यक्ष या लोकसभा, राज्यसभा के सभापति को शिकायत दे सकती हैं। नियमों के अनुसार अध्यक्ष या सभापति दल-बदल के आरोपों की जांच करते हैं और इस पर फैसला ले सकते हैं। इतना ही नहीं अगर दल-बदल साबित होता है तो संबंधित सांसद या विधायक को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

विज्ञापन

अगर अध्यक्ष किसी सदस्य को आयोग्य घोषित करता है तो क्या होता है?

किसी सदस्य को अयोग्य करारा देने के बाद अयोग्य घोषित प्रतिनिधि फिर से चुनाव लड़ सकता है, लेकिन उसे संबंधित पद से अपनी सदस्यता छोड़नी पड़ती है। जानकारी के अनुसार कुछ अपवादों के तहत, यदि किसी दल का 2/3 हिस्सा एक नई पार्टी में विलय कर लेता है, तो वे अयोग्यता से बच सकते हैं।

राजनीतिक पार्टियों में सुप्रीम कोर्ट की क्या भूमिका है?

यदि कोई नेता अपने निष्कासन को चुनौती देना चाहता है, तो वह न्यायालय में अपील कर सकता है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट यह तय कर सकता है कि निर्णय सही था या नहीं। बता दें कई बार इस कानून को संशोधित करने पर भी चर्चा हो चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ