Operation Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बहुत से मासूम लोगों की जान चली गई। 12 साल के दो जुड़वा बच्चे पाकिस्तान के नापाक इरादों की बलि चढ़ गए। पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सीमा पार से दागे गए मोर्टार शेल की चपेट में आकर 12 वर्षीय जुड़वां बच्चों जोया और अयान खान की मौत हो गई थी। पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलाबारी के बीच हुए इस हमले में उनके चाचा-चाची भी मारे गए थे। दोनों जुड़वा बच्चों का मरने से कुछ दिन पहले ही जन्मदिन मनाया था। बच्चों के पिता की भी हालत नाजुक है, वो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
बच्चों की मौत से टूटा परिवार
12 वर्षीय जुड़वां बच्चों जोया और अयान खान की मौत से परिवार बुरी तरह से टूट गया है। बच्चों ने पिछले महीने ही अपना 12वां जन्मदिन मनाया था। 7 मई को पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में कुछ ही मिनटों में बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे मरने से कुछ दिन पहले ही बेहतर शिक्षा के लिए अपने माता-पिता के साथ पुंछ में शिफ्ट हुए थे। बच्चों की मौत के बाद से ही परिवार में मातम का माहौल है।
यह भी पढ़ें: बाबा वेंगा की पाकिस्तान को लेकर शॉकिंग भविष्यवाणी! 6 साल पहले स्टडी में हुआ था जिक्र
मौत से लड़ रहे बच्चों के पिता
जोया और अयान खान की तो मौत हो गई है लेकिन उनके पिता 48 वर्षीय रमीज खान गोलाबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए। अभी वो जम्मू के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। रमीज को अभी तक पता ही नहीं है कि उनके बच्चों की मौत हो गई है। जरा सोचिए जब उन्हें होश आएगा और पता चलेगा कि उन्होंने अपने जिगर के टुकड़ों को खो दिया है तो उन पर किया बितेगी। उनकी मां उर्षा खान मानसिक रूप से टूट चुकी हैं, वह अपने इकलौते बच्चों को खोने के दर्द और अपने पति को जीवित रहने के लिए संघर्ष करते देखने के बीच फंसी हुई हैं।
करीबी रिश्तेदारों ने बताई आपबीती
दो बच्चों की मौत, पिता अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा और चाचा-चाची भी मारे गए। इन हालातों में परिवार बदहवास सा हो गया है। परिवार में इतना दुख था कि वह प्रेस से बात नहीं कर सका, लेकिन करीबी रिश्तेदार मारिया और सोहेल खान ने इस भयावह घटना के बारे में बताया। मारिया ने रोते हुए कहा, “ज़ोया बुरी तरह घायल हो गई थी। अयान की आंतें बाहर निकल आई थीं। हमारे एक रिश्तेदार ने उसे बचाने की कोशिश की – हमें लगा कि वह बच जाएगा – लेकिन कुछ ही मिनटों में दोनों की मौत हो गई।”
यह भी पढ़ें: जम्मू से बाड़मेर तक फिर दिखे ड्रोन, माता वैष्णो देवी में फिर ब्लैकआउट, नहीं रुक रहीं पाकिस्तान की घटिया हरकतें
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
2 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
8 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
8 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
8 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
9 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
9 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines