एशिया कप में रविवार को फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार जीत हासिल की। भारत ने पहले बॉलिंग करते हुए पाकिस्तान को महज 146 रनों पर समेट दिया। भारत में बल्लेबाजों की सलामी बल्लेबाजी ने भारत ने 5 विकेट से पाकिस्तान को हरा दिया। जीत के बाद पीएम मोदी ने तुरंत ही भारतीय टीम को बधाई दी। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर को याद रखते हुए पाक को सख्त संदेश दिया। पीएम मोदी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि खेल के मैदान पर #ऑपरेशनसिंदूर।
पीएम ने दी बधाई
पीएम मोदी ने बधाई देते हुए लिखा कि खेल के मैदान पर #ऑपरेशनसिंदूर। नतीजा वही-भारत जीत गया। जीत पर लिखा कि हमारे क्रिकेटरों को बधाई।
गृहमंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एक अद्भुत जीत। हमारे लड़कों की जबरदस्त ऊर्जा ने प्रतिद्वंद्वियों को एक बार फिर धूल चटा दी। भारत को जीतना तय है, चाहे कोई भी मैदान हो।
‘मैदान कोई भी हो’- सीएम योगी
यूपी के सीएम योगी ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ‘मैदान’ कोई भी हो, विजय सदा भारत की ही होगी। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक खिलाड़ी का हार्दिक अभिनंदन! जय हिंद
आंध्र प्रदेश के सीएम ने दी बधाई
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि पाकिस्तान पर शानदार जीत और एशिया कप जीतने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई! आपके दृढ़ संकल्प, टीम वर्क और जज्बे ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। भारतीय क्रिकेट के लिए एक गौरवशाली क्षण!
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: फहीम अशरफ का ड्रामा भी पाकिस्तान के नहीं आया काम, शान से चैंपियन बना हिन्दुस्तान
विदेश मंत्री ने दी बधाई
भारत की जीत पर विदेश मंत्री जयशंकर ने भी भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एशिया कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई। नया भारत कमाल कर रहा है।
यह भी पढ़ें: IND vs PAK, Final: कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड तोड़ने से चूके अभिषेक, पाक के खिलाफ गंवाया नया किंग बनने का चांस
दिल्ली सीएम ने जताया हर्ष
भारत की जीत पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि एशिया कप जीतने के लिए पूरी भारतीय क्रिकेट टीम को मेरी हार्दिक बधाई। मां दुर्गा के इस नवरात्रि के दौरान भारत की ऐतिहासिक जीत भारत के 144 करोड़ लोगों के लिए खुशी का अवसर है।
संबंधित खबरें
NC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
40 mins ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
3 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
3 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
4 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
5 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
6 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
8 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
8 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines