IND vs PAK: फहीम अशरफ का ड्रामा भी पाकिस्तान के नहीं आया काम, शान से चैंपियन बना हिन्दुस्तान

Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. जहां पर बहुत ही रोमांचक मुकाबला फैंस को देखने को मिला. हालांकि पाकिस्तानी टीम ने एक बार फिर से अपनी पुरानी हरकत कर दी. जब पाकिस्तानी टीम हार की तरफ बढ़ने लगी, तो टीम के ऑलराउंडर फहीम अशरफ मैदान पर ड्रामा करते हुए नजर आए.

Faheem Ashraf

Faheem Ashraf

Asia Cup 2025, IND vs PAK Final: भारत और पाकिस्तान के बीच एसीसी एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया. जहां पर फैंस को बहुत ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. पाकिस्तान की टीम जब मुकाबला बुरी तरह से हार रही थी. उस समय पर पाकिस्तानी ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने ड्रामा करके मैच का रुख बदलने की कोशिश की, लेकिन उसके बाद भी पाकिस्तान की टीम मुकाबला हार गई और टीम इंडिया शान के साथ चैंपियन बन गई. 

विज्ञापन

फहीम अशरफ ने 19वें ओवर से पहले किया ड्रामा 

भारतीय टीम ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का रुख कर लिया था. आखिरी 2 ओवर में जब टीम इंडिया को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी. उस समय पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी करने ऑलराउंडर फहीम अशरफ आए. फहीम उस समय 2 बार दौड़ कर आए लेकिन गेंद नहीं डाला और अपना पैर पकड़ लिया. जिसके बाद लगा की वो इंजर्ड हो गए हैं. पाकिस्तानी टीम के फिजियो मैदान पर आए और उनका इलाज शुरू हुआ, उस समय उनकी पूरी टीम फहीम के आस पास ही नजर आई. पाकिस्तानी टीम उस समय में टीम मीटिंग करती हुई नजर आए. कुछ देर मैच रुकने के बाद अचानक फहीम पूरी तरह से फिट हो गए. जिसके कारण ही अशरफ के ऊपर फैंस ने सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs PAK Final: Operation Sindoor के बाद अब टीम इंडिया ने लगाया जीत का ‘तिलक’, दुबई में चमका वर्मा जी का लड़का

टीम इंडिया बनी एशियाई चैंपियन 

बात अगर फाइनल मुकाबले की करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 146 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए गेंद के साथ कुलदीप यादव ने 4 विकेट अपने नाम किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का अच्छी शुरुआत नहीं मिली, लेकिन उस समय बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को 5 विकेट से मैच जीता दिया. इसी के साथ भारतीय टीम रिकॉर्ड 9वीं बार एशियाई चैंपियन बनी है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ