Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही देशवासियों में गुस्सा भरा हुआ था। हमले में कई आम नागरिकों ने अपनी जान गंवाई थी। आपको बता दें कि आतंकियों नें लोगों को धर्म पूछ-पूछकर मारा था। भारत ने इस कायरता पूर्ण हरकत का बदला ले लिया है। देर रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। 22 अप्रैल को हुए हमले में ओडिशा के बालासोर के प्रशांत कुमार ने भी अपनी जान गंवाई थी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद उनकी पत्नी प्रियदर्शनी आचार्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और उनके द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की।
क्या बोलीं प्रशांत कुमार सत्पथी की पत्नी?
प्रियदर्शनी आचार्य ने एएनआई से बातचीत में कहा कि “मैं सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के लिए उन्हें धन्यवाद देती हूं। जिस तरह आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर हमारे लोगों को मारा, हम धर्म बता-बताकर ही मारेंगे। हम भी घर में घुस-घुसकर मारेंगे। वे कहती हैं कि यह संयोग ही है कि हमला भी मंगलवार को हुआ था और ऑपरेशन सिंदूर भी मंगलवार को ही शुरू हुआ था।
यह भी पढ़ें: भारत की एयर स्ट्राइक से मसूद अजहर का पूरा परिवार खत्म, ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी सबसे बड़ी खबर
सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना
आगे प्रियदर्शनी आचार्य बताती हैं कि मोदी सरकार द्वारा जवाबी कार्रवाई में लिए गए फैसले बिल्कुल सही हैं। मैं गुजारिश करूंगी कि सरकार ने जो काम शुरू किया है, उसे अंजाम तक पहुंचाएं ताकि आतंक राज खत्म हो सके। सरकार कुछ ऐसा करें कि जो लोग ऐसे गलत काम करते हैं, उन्हें अगली बार कुछ करने से पहले सोचना पडे़। इसके अलावा, वो कहती हैं कि मैं दुआ करूंगी कि मेरे पति के साथ जो हुआ वह कभी भी किसी और के साथ न हो।
केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने की मदद
पहलगाम पीड़िता प्रियदर्शनी ने बताया कि आतंकी हमले के बाद कश्मीर से ओडिशा तक आने में राज्य और मोदी सरकार ने उनकी बहुत मदद की। मुख्यमंत्री भी उनके घर आए थे। उन्होंने उनके बच्चे की पढ़ाई और उन्हें नौकरी देने का भी वादा किया है।
यह भी पढ़ें: भारत की Air Strike से पाकिस्तान में तबाही का मंजर, सामने आईं तस्वीरें और वीडियो
संबंधित खबरें
बीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
53 mins agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
1 hr agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
2 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
3 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
3 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
5 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
6 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
7 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
10 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines