पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की दुनियाभर में किरकिरी हुई, जिससे पाकिस्तानी बौखला गए और मंत्रियों-नेताओं ने भारत को गीदड़भभकियां दी। कई मंत्रियों और नेताओं ने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे उनका मजाक भी उड़ा। पाकिस्तान और PoK में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान और सरकार के मंत्री पूरी तरह से बौखला गए हैं।
पाक रक्षा मंत्री इसी बौखलाहट में ऐसा बयान दे गए कि इंटरनेशनल टेलीविजन पर अपना मजाक उड़वा लिया। जी हां, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से टीवी एंकर ने सवाल पूछा कि आपका दावा है कि आपने भारत के 5 फाइटर जेट्स मार गिराए तो सबूत क्या है? इस पर आसिफ ने कहा कि सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें और वीडियो हैं।
PM शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के इस जवाब से ऐसा लग रहा है, जैसे वे भारत के ऑपरेशन सिंदूर का अपना पाकिस्तान का अभियान बता रहे हैं। वैसे भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की सरकार डर गई है, इसलिए इस्लामाबाद के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने को कह दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एयर स्ट्राइक का बदला लेने की बात की है।
पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर ले. जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान भी अब जगह, तारीख और समय तय करने के बाद पलटवार करेगा। पहलगाम आतंकी हमले से पाकिस्तान का कोई लेना-देना नहीं है। एयर स्ट्राइक का पाकिस्तान ने जवाबी दिया और भारत के 5 लड़ाकू विमान ढेर कर दिए। 3 राफेल भी मार गिराए हैं।
यह भी पढ़ें:ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने फिर दागी गोलियां, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब
रक्षा मंत्री की भारत को गीदड़भभकी
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ कहते हैं कि पाकिस्तान अपनी हिफाजत खुद कर सकता है। एयर स्ट्राइक का जवाब देंगे और भारतीय सैन्य ठिकानों को टारगेट करेंगे, लेकिन भारतीय नागरिकों पर हमला नहीं करेंगे। अगर भारत रुक गया तो हम भी कुछ नहीं करेंगे। चीन और तुर्किए ने भारत की एयर स्ट्राइक और सैन्य कार्रवाई के खिलाफ पाकिस्तान का समर्थन किया है।
बता दें कि रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ही ऑपरेशन सिंदूर के बाद जियो टीवी से बात करते हुए दावा किया था कि भारत ने पाकिस्तान पर मिसाइल अटैक किए हैं। अपने हवाई क्षेत्र से ही हमला किया, जिससे पाकिस्तान में काफी नुकसान हुआ। 9 मस्जिदें तबाह हो गई और कई लोग मारे गए। भारत की एयर स्ट्राइक में जान और माल दोनों का नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें:एयर स्ट्राइक-2 हुई तो पाकिस्तान और Pok में कौन-से आतंकी ठिकाने होंगे टारगेट? सूची आई सामने
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
2 mins ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
2 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
2 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
3 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
4 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
4 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
5 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
5 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines