Operation Sindoor का नया वीडियो जारी, देखें भारतीय सेना ने कैसे तबाह किए आतंकी ठिकाने?

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने आतंकवादी लॉन्चपैड को ध्वस्त किया। ये जानकारी खुद भारतीय सेना ने साझा की है। सेना द्वारा एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें ये देखा जा सकता है कि कैसे भारतीय सैनिकों ने सीमा पार आतंकी लॉन्चपैड्स को कैसे तबाह कर दिया?

Operation Sindoor

Operation Sindoor

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय सेना ने ऐसा वीडियो जारी किया है, जिसे देखकर पाकिस्तानियों के होश फाख्ता हो जाएंगे। भारतीय सेना के वीर जवानों ने कैसे पाकिस्तान स्थित आतंकी लॉन्चपैड्स को तबाह कर दिया, इसकी तस्वीर सामने आ चुकी है। भारतीय सेना ने निर्णायक कार्रवाई के जरिए आतंकवादी लॉन्चपैड्स को पूरी तरह से नेस्तानाबूद कर दिया।

वीडियो को साझा करते हुए भारतीय सेना ने कैप्शन में लिखा कि 8 और 9 मई की रात जम्मू-कश्मीर और पंजाब के कई शहरों में पाकिस्तान की ड्रोन हमलों की नाकाम कोशिशों के जवाब में, भारतीय सेना ने एक समन्वित फायर असॉल्ट अभियान चलाया, जिसमें आतंकवादी लॉन्चपैड्स को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया गया।

Advertisment

 

आतंकवादी लॉन्चपैड को भारतीय सेना ने किया तबाह

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना ने आतंकवादी लॉन्चपैड को ध्वस्त कर दिया 8 और 9 मई 2025 की रात को जम्मू और कश्मीर और पंजाब के कई शहरों में ड्रोन हमलों की कोशिश करने के पाकिस्तान के दुस्साहस के जवाब में, भारतीय सेना ने आतंकवादी लॉन्चपैड पर समन्वित हमला किया। उन्हें नष्ट कर दिया और राख कर दिया।

नियंत्रण रेखा(LoC) के करीब स्थित आतंकवादी लॉन्चपैड अतीत में भारतीय नागरिकों और सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने का केंद्र थे। भारतीय सेना की त्वरित और निर्णायक कार्रवाई ने आतंकवादी ढांचे और क्षमताओं को एक बड़ा झटका दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ