ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी के राष्ट्र को संबोधित करने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का क्रेडिट लेने के लिए बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि दोनों देश न्यूक्लियर पावर हैं इसलिए मेरे प्रशासन ने दोनों देशों के बीच सीजफायर कराने में मदद की। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने परमाणु संघर्ष को रोका है। हमने सीजफायर में मदद की। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष को रुकवाने के लिए उन्होंने दोनों देशों के साथ ट्रेड खत्म करने की चेतावनी दी थी। हालांकि, भारत ने अमेरिका के इस दावे का खंडन किया है।
क्या कहा भारत ने?
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने 9 मई को प्रधानमंत्री से बात की थी। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने 8 मई और 10 मई को विदेश मंत्री एस जयशंकर से और 10 मई को एनएसए अजीत डोभाल से बात की थी, लेकिन इनमें से किसी भी चर्चा में व्यापार का कोई संदर्भ नहीं था।
रुबियो ने पहले मुनीर से फिर जयशंकर से की थी बात
जब 10 मई को भारत ने पाकिस्तान के बड़े एयर बेस पर कार्रवाई की, तो अगले ही दिन अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सबसे पहले पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर से बात की और उसके बाद फिर से जयशंकर से संपर्क किया। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह कॉल किसी सुलह या ‘ऑफ-रैंप’ के संदर्भ में नहीं थी। मार्को रुबियो ने पूछा था कि पाकिस्तान फायरिंग बंद करने को तैयार है, क्या भारत इससे सहमत होगा। इसके जवाब में भारत ने कहा था कि अगर वे हमला नहीं करेंगे तो हम भी हमला नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें:- ‘अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष रोका’, सीजफायर पर डोनाल्ड ट्रंप का नया बयान
क्या कहा डोनाल्ड ट्रंप ने?
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने संघर्ष रुकवाने के लिए दोनों देशों को व्यापार रोकने संबंधी चेतावनी भी दी थी। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने भारत और पाकिस्तान से कहा था, ‘यह सब रोक दो। अभी हम आपके साथ बहुत ट्रेड करने वाले हैं। अगर आप इसे रोकेंगे तो हम व्यापार करेंगे, अगर आप इसे नहीं रोकेंगे तो हम कोई व्यापार करने नहीं जा रहे हैं।’ ट्रंप ने आगे कहा कि लोग कभी भी व्यापार का उस तरह से इस्तेमाल नहीं करते, जिस तरह से मैंने किया। इसके बाद भारत और पाकिस्तान ने कहा कि हम इसे रोकने जा रहे हैं और उन्होंने सीजफायर किया। ट्रंप ने यह भी कहा कि संघर्ष रोकने की कई अन्य वजह भी थीं, लेकिन ट्रेड बड़ी वजह रही।
भारत ने स्पष्ट किया अपना रुख
हालांकि, अब भारत के रुख से स्पष्ट है कि वह किसी भी बाहरी दबाव में नहीं है। पीएम मोदी के संबोधन से भी साफ हो गया है कि अगर पाकिस्तान की ओर से आतंकी गतिविधि या सैन्य कार्रवाई जारी रहती है तो भारत मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। ऑपरेशन सिंदूर भी जारी रहेगा।
संबंधित खबरें
फ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
1 hr agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
2 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
5 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
5 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
6 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
6 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines