'अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष रोका', सीजफायर पर डोनाल्ड ट्रंप का नया बयान

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया और 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने अमेरिका ने मध्यस्थता की। सीजफायर को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नया बयान सामने आया है।

Donald Trump | Security Breach | US President

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में सेंध लगने के मामले पहले भी हो चुके हैं।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान ने हमले की नापाक कोशिश की, लेकिन भारत ने विफल कर दिया। अमेरिका के दखल के बाद भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत हो गए। इस बीच यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष रोक दिया।

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह स्थायी युद्ध विराम होगा। मेरे प्रशासन ने तत्काल युद्धविराम में मदद की। उन्होंने भारत और पाकिस्तान को व्यापार करने की बात कही। भारत-पाकिस्तान के पास बहुत सारे परमाणु हथियार हैं। हमने परमाणु संघर्ष को रोका। अगर संघर्ष रुकेगा तो हम व्यापार करेंगे। ट्रंप ने दोनों देशों से कहा कि सीजफायर नहीं तो व्यापार नहीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

अमेरिका ने सीजफायर में मदद की : डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि भारत और पाकिस्तान का नेतृत्व अडिग और शक्तिशाली था। दोनों देश वास्तव में स्थिति की गंभीरता को पूरी तरह से जानने और समझने के लिए शक्ति, बुद्धि एवं धैर्य रखने के दृष्टिकोण से अडिग थे और हमने बहुत मदद की। हमने व्यापार में भी मदद की। मैंने कहा कि चलो, हम आप लोगों के साथ बहुत सारा व्यापार करने जा रहे हैं। चलो इसे रोकते हैं।

विज्ञापन

व्यापाक का उपयोग कर भारत-पाक तनाव को रोका : US राष्ट्रपति

उन्होंने आगे कहा कि अगर आप युद्ध रोकते हैं तो हम व्यापार कर रहे हैं। अगर आप इसे नहीं रोकते हैं तो हम कोई व्यापार नहीं करने जा रहे हैं। लोगों ने वास्तव में कभी भी व्यापार का उपयोग उस तरह से नहीं किया है जिस तरह से मैंने किया है। उन्होंने अचानक से कहा- मैं आपको बता सकता हूं। मुझे लगता है कि हम इसे रोकने जा रहे हैं और उन्होंने ऐसा किया।

विज्ञापन

हमने परमाणु संघर्ष रोका : ट्रंप

भारत-पाकिस्तान के बीच आपसी समझ पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने परमाणु संघर्ष को रोका। मुझे लगता है कि परमाणु युद्ध हो सकता था। लाखों लोग मारे जा सकते थे। मैं उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को उनके काम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा कि हम भारत और पाकिस्तान के साथ व्यापार करने जा रहे हैं। हम अभी भारत के साथ बातचीत कर रहे हैं और जल्द ही पाकिस्तान के साथ भी वार्ता करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ