जम्मू-उधमपुर से दिल्ली के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें, भारत-पाक तनाव के बीच रेलवे का बड़ा ऐलान

Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण भारतीय रेलवे ने जम्मू और उधमपुर से दिल्ली के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और असुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

Indian Railway

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकवादी हमले की जवाबी कार्रवाई थी। इसके बाद से ही दोनों देशों में टकराव की स्थिति और गहरी हो गई है। पाकिस्तान द्वारा मिसाइल और ड्रोन अटैक का इंडिया ने करारा जवाब दिया है। हालांकि, स्थिति की नाजुकता देखते हुए हवाई सेवाओं में भी उलट-फेर हुआ है। इस बीच भारतीय रेलवे ने भी एक घोषणा की है, जिसके तहत जम्मू और उधमपुर से दिल्ली के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेन सेवा प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को वहां से निकालने का है। ये ट्रेनें आज इन समय पर चलाई जाएंगी।

कहां से कब कौन सी ट्रेन चलेंगी?

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 04612 को जम्मू से सुबह 10:45 बजे चलेगी। इस ट्रेन में 12 अनरिजर्व्ड कोच और सामान्य और आरक्षित श्रेणी के यात्रियों के लिए 12 आरक्षित कोच शामिल हैं। दूसरी ट्रेन दोपहर 12:45 पर उधमपुर से रवाना होगी। यह 20 कोचों वाली वंदे भारत रेक ट्रेन है। यह ट्रेन जम्मू और पठानकोट के रास्ते चलेगी, जो उत्तरी जिलों को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ेगी।

इसके अलावा, एक और 22 कोच वाली पूरी तरह से आरक्षित एलएचबी विशेष ट्रेन शुक्रवार शाम को लगभग 7:00 बजे जम्मू से रवाना होगी।

अनारक्षित होंगी सभी ट्रेनें

बता दें कि भारतीय रेलवे द्वारा ये तीनों ट्रेनें अनारक्षित हैं। जिन लोगों को रिजर्वेशन नहीं मिल पाया है, वे इन ट्रेनों की मदद ले सकते हैं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, जिस कारण भारत के रिहायशी इलाकों में अटैक होने की संभावनाएं हैं। बीते दिन जम्मू-कश्मीर एयरपोर्ट को निशाना भी बनाने की कोशिश की गई थी।

बढ़ रहा तनाव

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच तनाव ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद से बढ़ गया है। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान और पीओजेके के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। ये ठिकाने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के थे। 7-8 मई को पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन अटैक की कोशिश की थी, जिसका भारत ने करारा जवाब दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ