Operation Sindoor: दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

Operation Sindoor: दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने यात्रियों के लिए लेटेस्ट एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक, यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे हैंड एंड चेक-इन बैगेज नियमों का पालन करें। आइए जानते हैं सभी नियमों के बारे में।

Airport

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते आम लोगों की सुरक्षा को लेकर जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं। कल रात दोनों देशों के बीच जोरदार टकराव देखने को मिला। पाकिस्तान भारत पर मिसाइल अटैक की तैयारी कर रहा था, जिसे भारत ने पूरी तरह रोक दिया है। इसके बाद देश के 24 एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। अब दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट ने भी अपने यात्रियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन यात्रियों के लिए एडवाइजरी का है।

विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

इस एडवाइजरी की मदद से सभी यात्रियों से निवेदन किया गया है कि वे केवल आधिकारिक सोर्स पर ही भरोसा करें और गलत जानकारियां ने शेयर करें और न उनके झांसे में आएं। दिल्ली एयरपोर्ट असुविधा के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

विज्ञापन

जारी हुए नोटिफिकेशन में दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य बना हुआ है। हालांकि, हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और सुरक्षा उपायों के कारण कुछ उड़ानें भी प्रभावित हो सकती हैं।

विज्ञापन

यात्री फॉलो करें ये नियम

  • सभी हैंड और चेक-इन बैगेज नियमों का पालन करें।
  • सुगम सुविधा के लिए सुरक्षा और एयरलाइन कर्मचारियों के साथ सहयोग करें।
  • फ्लाइट अपडेट के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें या दिल्ली हवाई अड्डे की वेबसाइट पर जाएं।

पाकिस्तान को भारी नुकसान

8 मई की रात पाकिस्तान की तरफ से भारत पर हवाई हमलों की शुरुआत हुई थी। पाकिस्तान ने लगातार मिसाइलें दागी, मगर भारतीय सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिए गए। हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने हमलों को नाकाम किया। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से गुजरात में भी ड्रोन से अटैक किया था। भारत ने हवा में ही सभी ड्रोन्स को नष्ट कर दिया था। बता दें कि भारत ने पाकिस्तान के 3 फाइटर प्लेन्स को भी ध्वस्त कर दिया है और उनका एक पायलट भी पकड़ा गया है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ