Operation Sindoor Rajya Sabha Discussion: मानसून सत्र 2025 में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा चल रही है और आज लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में भी मुद्दे पर चर्चा होगी। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए 25 घंटे का समय तय किया है। आज लोकसभा में दोपहर करीब 12 बजे चर्चा की शुरुआत गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। शाम को प्रधानमंत्री मोदी मुद्दे पर क्लोजिंग स्पीच दे सकते हैं। वहीं राज्यसभा में दोपहर 2 बजे चर्चा की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे और विपक्ष की ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़ें:कौन हैं प्रणीति शिंदे? जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को बताया ‘तमाशा’, पहले भी रह चुकी हैं सुर्खियों में
राज्यसभा की चर्चा में ये लेंगे हिस्सा
राज्यसभा में आज 29 जुलाई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर 16 घंटे विशेष चर्चा होगी। चर्चा में सत्तापक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता हिस्सा लेंगे। सत्तापक्ष (NDA) की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चर्चा की शुरुआत करेंगे। लोकसभा में भी बीते दिन 28 जुलाई को वे ही सरकार की ओर से मुख्य वक्ता थे और उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की बात कही थी। आज वे राज्यसभा में प्रमुख वक्ता होंगे।
वहीं विपक्ष ने मांग की है कि PM मोदी राज्यसभा में भी चर्चा में हिस्सा लें और देश को संबोधित करें। ऐसे में वे आज राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर बोल सकते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा अमित शाह भी चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं। BJP अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और BJP के सहयोगी दलों JDU-TDP) के राज्यसभा सांसद और उपसभापति हरिवंश भी चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें:Monsoon Session 2025: संसद में SIR पर सरकार तैयार पर चर्चा क्यों संभव नहीं? सामने आए ये 3 कारण
विपक्ष की ओर से ये नेता करेंगे चर्चा
विपक्ष की ओर से राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चर्चा की शुरुआत करेंगे। खड़गे ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर खुफिया विभाग की विफलता के मुद्दे उठा सकते हैं। राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता के रूप में प्रमोद तिवारी ने BAC की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति की मांग की थी। वे भी आज चर्चा में शामिल होंगे।
तृणमूल कांग्रेस की ओर से कल्याण बनर्जी और स्योनी घोष प्रमुख वक्ता होंगे। इनके अलावा ए. राजा और कनिमोझी (DMK), सुप्रिया सुले (NCP), के. फ्रांसिस जॉर्ज (केरल कांग्रेस), समाजवादी पार्टी, AAP सांसद संजय सिंह (AAP) भी चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें:‘मैं तो देखूंगा भी नहीं’, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान भारत-पाकिस्तान मैच पर भड़के ओवैसी
लोकसभा में कौन-कौन लेगा चर्चा में हिस्सा?
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा बीते दिन 28 जुलाई को शुरू हुई थी, जो आज 29 जुलाई को भी जारी रहेगी। चर्चा में सत्तापक्ष और विपक्ष की ओर से कई प्रमुख नेता हिस्सा ले रहे हैं। सत्तापक्ष (NDA) की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा की शुरुआत की थी। आज भी वे विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दे सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी आज चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं।
गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में चर्चा की शुरुआत करेंगे। अनुराग ठाकुर (BJP) ने 28 जुलाई को चर्चा में हिस्सा लिया था और विपक्षी दल कांग्रेस पर पाकिस्तान के प्रति नरम रुख रखने का आरोप लगाया था। आज भी चर्चा में उनकी भागीदारी संभव है। सुधांशु त्रिवेदी (BJP), निशिकांत दुबे (BJP), TDP सांसद लावू श्रीकृष्ण देवरायलू और जीएम हरीश बालायोगी भी चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें:‘… या भारत में McDonald’s बंद कराओ’, लोकसभा में भड़के कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा
विपक्ष की ओर से ये लोग करेंगे चर्चा
विपक्ष की ओर से लोकसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार की चुप्पी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्धविराम दावों पर सवाल उठाए हैं। आज वे लोकसभा में सीजफायर और विदेश नीति पर सवाल उठा सकते हैं। गौरव गोगोई ने बीते दिन केंद्र सरकार से तीखे सवाल किए थे और आज भी वे चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं।
इनके अलावा मनीष तिवारी, कल्याण बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस), अखिलेश यादव (समाजवादी पार्टी), सुप्रिया सुले (NCP), अभिषेक बनर्जी (तृणमूल कांग्रेस), असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM), प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना-UBT), पंचायती राज मंत्री ललन सिंह भी ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
33 mins agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
1 hr agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
4 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
6 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
6 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
8 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines