---विज्ञापन---

देश angle-right

कौन हैं प्रणीति शिंदे? जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को बताया ‘तमाशा’, पहले भी रह चुकी हैं सुर्खियों में

Congress MP Praniti Shinde: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की गई। इसी बीच एक कांग्रेस प्रणीति शिंदे के एक शब्द पर बवाल हो गया। दरअसल, उन्होंने सदन में कहा कि यह ऑपरेशन मीडिया में सरकार का एक तमाशा था। इसके बाद से ही वह हर तरफ से घिरती नजर आ रही हैं।

---विज्ञापन---

Congress MP Praniti Shinde: 28 जुलाई को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे ने इसे तमाशा बताते हु एक नए विवाद को जन्म दे दिया। उन्होंने इस ऑपरेशन को लेकर कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर सफल मिशन से कहीं ज्यादा एक मीडिया शो था। इस दौरान उन्होंने पूछा कि इस मामले में कितने आतंकवादी पकड़े गए? साथ ही सरकार से इस पर जवाब मांगे। इसी बीच कल पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकियों का एनकाउंटर कर दिया गया। कल से ही ऑपरेशन सिंदूर और प्रणीति शिंदे का बयान सुर्खियों में है। जानिए प्रणीति शिंदे कौन हैं।

कौन हैं प्रणीति शिंदे?

प्रणीति शिंदे का जन्म 9 दिसंबर 1980 को हुआ था। यह सुशील कुमार शिंदे (पूर्व गृह मंत्री) की बेटी हैं। प्रणीति सुशील कुमार शिंदे महाराष्ट्र कांग्रेस की एक्टिव नेताओं में से हैं। जो लोगों की मदद के लिए मशहूर हैं। प्रणीति सोलापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य होने के साथ तीन बार सोलापुर सिटी सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधान सभा की सदस्य भी चुनी जा चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2021 में वह महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनीं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Monsoon Session 2025: संसद में SIR पर सरकार तैयार पर चर्चा क्यों संभव नहीं? सामने आए ये 3 कारण

पढ़ाई की बात की जाए, तो प्रणीति ने मुंबई से ही ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा वह एक NGO भी चला रही हैं, जिसके जरिए जरूरतमंद लोगों की मदद होती है। वर्तमान में प्रणीति ने सोलापुर से 2024 में लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है।

---विज्ञापन---

इसके पहले भी रह चुकी हैं सुर्खियों में

हाल ही में प्रणीति ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई टिप्पणी के चलते चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सरकार का एक तमाशा था, जो मीडिया में दिखाया गया। प्रणीति शिंदे अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं । इसके पहले भी वो राहुल गांधी के साथ नाम जुड़ने के बाद काफी सुर्खियों में आई थीं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी राहुल गांधी के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल की थीं। इसके बाद यह खबरें सामने आईं कि वह जल्द ही राहुल गांधी से शादी करने वाली हैं। हालांकि, यह सब खबरें महज अफवाह साबित हुईं।

ये भी पढ़ें: Monsoon Session: ऑपरेशन सिंदूर पर अमित शाह आज दोपहर 12 बजे, PM मोदी शाम को करेंगे संबोधित

---विज्ञापन---
First published on: Jul 29, 2025 09:30 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola