भारतीय सेना की तरफ से बुधवार रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान ऑक्यूपाइड जम्मू-कश्मीर (PoK) में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया गया। जिसके बाद से पूरे देश में सिर्फ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में बात हो रही है। इस बीच राफेल पर नींबू-मिर्च लटकाने वाले कांग्रेस उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने भारतीय सेना को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए बधाई दी है। इस दौरान अपने नींबू-मिर्च वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है।
नींबू-मिर्च पर क्या बोले अजय राय?
अजय राय ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि मैं भारतीय सेना की इस कार्रवाई और बहादुरी को सलाम करता हूं। आतंकवादियों को उनके अंजाम तक पहुंचना ही चाहिए था। मैं सेना को बधाई देता हूं। हमें हमेशा अपनी सेना पर गर्व करना चाहिए। मुझे लगता है कि जहां भी आतंकवाद पनप रहा है, हमें उसे खत्म करने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने अपने नींबू-मिर्च वाले बयान पर कहा कि हर कोई चाहता है कि राफेल लड़ाकू विमान से ‘नींबू-मिर्च’ हटा दी जाए।
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor के बाद तीनों सेना प्रमुखों से राजनाथ ने की बात, रक्षा मंत्रालय की 10 बजे ब्रीफिंग
केंद्र सरकार पर उठाया था सवाल
बता दें कि हाल ही में अजय राय ने राफेल जेट के खिलौने पर नींबू और मिर्च लटकाते हुए विवादित बयान दिया था। साथ ही पहलगाम आतंकवादी हमले के अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए केंद्र सरकार पर सवाल उठाया था। वहीं, अब ऑपरेशन सिंदूर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारतीय सशस्त्र बलों के साथ खड़ी है और यह राष्ट्रीय एकता का समय है।
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
1 hr ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
3 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
4 hrs agoLIVE: PoK नेता राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का निधन, 93 साल में ली आखिरी सांस
6 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
15 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
18 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
19 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
22 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
23 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines