Operation Sindoor के बाद तीनों सेना प्रमुखों से राजनाथ ने की बात, रक्षा मंत्रालय की 10:30 बजे ब्रीफिंग

Operation Sindoor: पाकिस्तान और पाकिस्तान ऑक्यूपाइड जम्मू-कश्मीर (PoK) में भारत की तरफ से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया गया। दूर देश में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर चर्चा हो रही है। इस बीच रक्षा मंत्रालय ने प्रेस ब्रीफिंग का ऐलान किया है।

Operation Sindoor Update

भारत की तरफ से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान ऑक्यूपाइड जम्मू-कश्मीर (PoK) में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों पर हमला किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने ऐलान किया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बुधवार को सुबह 10:30 बजे एक प्रेस ब्रीफिंग होगी। उम्मीद की जा रही है कि इस प्रेस ब्रीफिंग में ऑपरेशन से जुड़ी जरूरी जानकारी साझा की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुखों से बात

वहीं ANI की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार रात को चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुखों के साथ खास बातचीत की।

विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय का बयान

बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि कुछ समय पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया। इसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान ऑक्यूपाइड जम्मू-कश्मीर (PoJK) में स्थित आतंकी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। इन आतंकी ठिकानों में भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाई गई और उसे निर्देशित किया गया। मंत्रालय ने बयान में कहा कि हमारी कार्रवाई का केंद्र सिर्फ आतंकियों का ठिकाना था। इसमें किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया गया है।

विज्ञापन

9 आतंकी ठिकानों पर हमला

ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने कुल 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। इसमें पाकिस्तान के बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट और PoJK में 5 आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया। यह ऑपरेशन भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। ANI के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात भर ऑपरेशन सिंदूर की लगातार निगरानी कर रहे थे। भारतीय बलों ने भारत में आतंकवादी गतिविधियां करने वाले जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के बड़े ठिकानों को निशाना बनाते हुए इन स्थानों का चयन किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ