Operation Sindoor के बाद भारत के जोधपुर में मनाया गया जश्न, मुंबई में बांटी मिठाई
Author: Namrata Mohanty
May 07, 2025 11:10 AM IST
Operation Sindoor: देर रात भारत द्वारा पाकिस्तान पर हुई एयर स्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद 7 मई की सुबह देशवासियों के लिए एक सुनहरी सुबह बनकर आई है। 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोश में था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान समेत पीओके के 9 आतंकी ठिकानों पर अटैक किया है। इसके बाद देशवासियों में खुशी का माहौल है। कई जगहों पर लोग खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं। राजस्थान के जोधपुर में पावटा सर्कल पर ऐतिहासिक टैंक पर भी जश्न मनाया गया।
ऐतिहासिक टैंक जश्न
जोधपुर के पावटा सर्कल पर उस ऐतिहासिक टैंक पर एक बार फिर जश्न मनाया गया, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना द्वारा कब्जा किया गया था। यह T-59 पाकिस्तानी टैंक सालोड़ी गांव के किसान जोराराम बिश्नोई द्वारा उठाया गया था और आज यह टैंक महावीर पार्क में भारत की वीरता का प्रतीक बन चुका है।
ये भी पढ़ें- ‘मोदी जी ने बता दिया’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले J&K के पूर्व डिप्टी CM, भारतीय सेना को दी बधाई
देशभर में जश्न का माहौल
हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा की गई सफल सर्जिकल स्ट्राइक के 13 दिन बाद देशभर में खुशी की लहर है। इस मौके पर जोधपुरवासियों ने आतिशबाजियों और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों के साथ पावटा सर्कल पर एकत्र होकर जश्न मनाया। लोग इस ऐतिहासिक टैंक पर चढ़कर देश की जीत और सैनिकों की वीरता का उत्सव मना रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Operation Sindoor के बाद पाकिस्तान में ऐसे थे हालात
मुंबई में बांटी गई मिठाइयां
मुंबई के कालबादेवी इलाके में नागरिकों ने मिठाई बांटते हुए और नारेबाजी करते हुए एयर स्ट्राइक का जश्न मनाया। इस मौके पर तिरंगा लेकर नागरिक मौजूद रहे। संवाददाता विनोद जगदाले ने लिया जश्न का जायजा लिया।
ये भी पढ़ें- हमारे आंसू नहीं रुक रहे, मोदी ने…’, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोली पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले संतोष जगदाले की बेटी