भारत और पाकिस्तान में जंग के हालात बन गए हैं, क्योंकि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत की पीठ में एक के बाद एक वार किए जा रहा है। पाकिस्तान और POK में भारत ऑपरेशन सिंदूर और एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने 8 मई दिन गुरुवार को भारत पर ड्रोन और मिसाइल अटैक किए। पंजाब, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में आर्मी और एयरफोर्स के बेस कैंप को टारगेट करने की कोशिश की।
पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का, Swarm अटैक का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में कराची, लाहौर, सियालकोट तक जबरदस्त प्रहार किया, जिससे पाकिस्तान में खलबली मच गई। भारत ने पाकिस्तान के ड्रोन-मिसाइल अटैक को मॉडर्न डिफेंस सिसटम S400 से फेल किया। जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम Awacs को तबाह कर दिया। भारत सरकार ने इसकी अभी पुष्टि नहीं की।
समुद्र पोर्ट तबाह किए और नाकाम की घुसपैठ
पाकिस्तान के फाइटर जेट JF-17 और F-16 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया गया है। दावा है कि भारतीय नौसेना ने भी पाकिस्तान के कराची और ओरमारा पोर्ट पर अटैक किया। नौसेना ने कराची पोर्ट पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी। कराची पोर्ट को तबाह करने का दावा कर दिया गया है। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ गया है। भारतीय नौसेना ने INS विक्रांत को अरब सागर में तैनात कर रखा है।
सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना ने पाकिस्तान वायुसेना के एफ-16 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को ढेर कर दिया है। भारतीय सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल से विमान पर अटैक किया। एफ-16 फाइटर जेट ने सरगोधा एयर बेस से उड़ान भरी थी और एयर बेस के पास ही उसे ढेर कर दिया गया। F-17 फाइटर जेट को भी भारतीय सेना ने मार गिराया है। सांबा सेक्टर में घुसपैठ को भी सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया।
यह भी पढ़ें:एयर स्ट्र्राइक के बाद वाटर स्ट्राइक-2, जानें कैसे हैं पाकिस्तान की नदियों के ताजा हालात?
पाकिस्तान ने इन इलाकों में किया हमला
बता दें कि गुरुवार रात को करीब 8 बजे पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल अटैक किया। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में उधमपुर, राजौरी, पुंछ, कुपवाड़ा, सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में 8 मिसाइलें दागी। अखनूर, सांबा, कठुआ, बारामूला में भी लोगों ने धमाके सुने। उरी में गोलीबारी की। पंजाब में होशियारपुर, पठानकोट में ड्रोन अटैक किया। राजस्थान में जैसलमेर और पोखरण में पाकिस्तान ने ड्रोन-मिसाइल से हमला किया।
गुजरात के कच्छ में भी हमला हाने की खबर है। दिन में पाकिस्तानी सेना ने अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन इंडियन डिफेंस सिस्टम S-400 ने अटैक को फेल कर दिया। रात में भारत ने जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, चंडीगढ़ में ब्लैकआउट करके पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।
यह भी पढ़ें:शहबाज शरीफ की थू-थू करते पाकिस्तानी युवक का वीडियो वायरल, खोली सरकार के दावों की पोल
इन इलाकों में पूरी तरह ब्लैक आउट रहा
- जम्मू-कश्मीर: जम्मू, उधमपुर, किश्तवाड़, अखनूर, सांबा, श्रीनगर और अनंतनाग।
- राजस्थान: बाड़मेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर
- पंजाब: चड़ीगढ़, मोहाली, जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट
- गुजरात: भुज, कच्छ
हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब देंगे
बता दें कि भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने एक संदेश देकर पूरी दुनिया को पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि अगर पाकिस्तान ने हमला किया तो भारत हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा।
संबंधित खबरें
'चुनाव हारने के बाद BJP ने बदले नियम', राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला
23 mins agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
59 mins ago'गलत नंबर मिला दिया, संसद जाइए', SC-ST की आरक्षित सीटों पर SC का बड़ा फैसला
2 hrs agoMeta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
3 hrs agoLIVE: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुलाई NDA के नेताओं की बड़ी बैठक
4 hrs agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
4 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
12 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
14 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
15 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines