'पहलगाम के आतंकियों के पाकिस्तानी होने का सबूत हमारे पास', पी. चिदंबरम को अमित शाह का जवाब

Amit Shah on P chidambaram Statement: लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘कल के ऑपरेशन में तीनों आतंकवादी- सुलेमान, अफगान और जिबरान मारे गए। जो लोग उन्हें खाना पहुंचाते थे, उन्हें पहले ही हिरासत में ले लिया गया था।’

Amit Shah on P chidambaram Statement

Photo Credit- X

विज्ञापन

Amit Shah on P chidambaram Statement: एक इंटरव्यू में कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने पहलगाम में हमला करने वाले आतंकियों पर सवाल उठाया। यह मामला बीते दिन से काफी सुर्खियों में है। आज लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित करते हुए उनके सवाल का जवाब दिया है। अमित शाह ने कहा कि चिदंबरम ने सवाल उठाया कि क्या सबूत हैं कि आतंकी पाकिस्तान से आए थे? गृह मंत्री ने इसका जवाब देते हुए कहा कि ‘हमारे पास इसके सबूत हैं, उनके पास से जो सामान मिला वो पाकिस्तान का था।’

हमारे पास सबूत हैं- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि ‘कल पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने सवाल उठाया कि क्या सबूत है कि आतंकी पाकिस्तान से आए? गृह मंत्री अमित शाह ने सवाल पूछा कि यह किसको बचाना चाहते है? पाकिस्तान को बचा कर क्या मिलेगा? अमित शाह ने पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम को घेरते हुए कहा कि ‘आतंकियों के पाकिस्तानी होने का सबूत हमारे पास हैं।’

विज्ञापन

अमित शाह आगे कहते हैं कि ‘उनके हथियार, उनके सामान और उनके पास मिली चॉकलेट भी पाकिस्तान की बनी है। इसके सबूत हमारे पास हैं।’ वह आगे कहते हैं कि ‘पूरी दुनिया मानती है कि आतंकी पाकिस्तान से आए थे, लेकिन देश के पूर्व गृह मंत्री पूछते है कि क्या सबूत हैं कि पाकिस्तान से आए थे?

विज्ञापन

‘जंग के कुछ परिणाम होते हैं’

गृह मंत्री अमित शाह ने संघर्ष के दौरान सीजफायर पर कहा कि ‘भारत के हमले के बाद पाकिस्तान के पास हार मानने के अलावा कोई चारा नहीं था। 10 मई को पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO को फोन किया। इसके बाद सीजफायर हुआ। ये कहते हैं कि पाकिस्तान झुक गया तो युद्धविराम क्यों किया‌?  अमित शाह ने कहा कि ‘अरे युद्ध के कुछ परिणाम होते हैं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ