Sabse Bada Sawal, 26 April 2023: बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई पर बवाल क्यों? देखिए बदलते बिहार की बदली राजनीति पर बड़ी बहस

Sabse Bada Sawal, Bahubali Anand Mohan Singh, Bihar Politics, Nitish Kumar, Tejashwi Yadav, Gujarat, Bilkis Bano Case 

Sabse Bada Sawal

Sabse Bada Sawal, 26 April 2023:  नमस्कार, मैं हूं संदीप चौधरी। आज सबसे बड़ा सवाल में बात करने वाला हूं आनंद मोहन की। बात होगी बिहार के राजनीती की। अगड़ा बनाम पिछड़ापन की। सत्ता के दोमुहेपन की। सत्ता के लाठी की। गुजरात की भी बात होगी। बिहार तक ये महदूद नहीं रहेगी। बिल्किस बानो बलात्कार हत्याकांड पर चर्चा होगी।

विज्ञापन

आज की बड़ी खबर थी कि आनंद मोहन जेल से रिहा हो गया। आनंद मोहन सिंह पर आईएएस अफसर जी कृष्णैय्या की 1994 में भीड़ को उकसाकर हत्या कराने का संगीन जुर्म है। देश के इतिहास में पहली बार किसी सांसद को फांसी की सजा हुई। ये बात 2007-08 की बात है। आज हम 2023 में खड़े हैं। जेल में एक मैनुअल है। जैसे किसी को उम्र कैद हुई है, उसमें 14 साल बाद छोड़ देने या नहीं छोड़ने का जिक्र है।

विज्ञापन

इसी मैनुअल में नीतीश कुमार ने बदलाव किया। सुशासन की ताल ठोंकने वाले नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल नियम में बदलाव कर दिया कि लोकसेवक की हत्या करने के जुर्म में सजायाफ्ता को भी उसके आचरण के आधार पर छोड़ा जा सकता है। तो आज का सबसे बड़ा सवाल है कि आनंद की बहार है…नीतीशे कुमार हैं? सत्ता की लाठी से होती सजा माफी? देखिए बड़ी बहस..

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ