नई दिल्ली: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है। इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं उ नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे भाजपा को लोग बुरे नहीं लगते हैं, मैं जब रास्ते से गुजरता हूं तो वो हमें इशार कर के पूछते हैं कि क्या कर रहा हूं?
“नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं”
राहुल गांधी ने कहा कि मैं उन्हें जवाब देना चाहता हूं कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं। आइए आप भी बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलिए। महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, अंबेडकर सब ने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली थी। राहुल ने कहा कि अमित शाह से लेकर सारे भाजपा नेताओं के बच्चे अंग्रेजी मीडियम स्कूल में जाते हैं और भाषण देते हैं कि अंग्रेजी मत सीखो। वे नहीं चाहते कि गरीब अंग्रेजी सीखे। वे नहीं चाहते कि आप बड़े सपने देखो। मजदूरी से बाहर निकलो।
और पढ़िए – BJP Parliamentary Party meeting: भाजपा संसदीय दल की बैठक जारी, PM मोदी समेत केंद्रीय मंत्री मौजूद
राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं यह नहीं कर रहा हूं कि हिंदी नहीं पढ़नी चाहिए। हिंदुस्तान की सब भाषाएं पढ़नी चाहिए, लेकिन अमेरिका, इंग्लैंड, जापान सहित बाकी दुनिया से बात करने के लिए हिंदी काम नहीं आएगी, अंग्रेजी ही काम आएगी।
अशोक गहलोत ने 500 रुपये में सिलेंडर देने का वादा किया
इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हम एक कैटेगरी बना रहे हैं। इस कैटेगरी के लोगों को एक हजार 50 रुपये का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में देंगे। ये सिलेंडर अप्रैल से राज्य में मिलेगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
13 mins agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
22 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
1 hr agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 hr agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
1 hr agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
1 hr agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
2 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
2 hrs agoEC का 6 राज्यों में SSR को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
3 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines