Jammu-Kashmir (आसिफ सुहाफ): जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के हलान जंगलों के ऊंचाई वाले इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सेना के तीन जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिला था। इसके बाद दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में हलान के वन क्षेत्र की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी की गई। जैसे ही बलों ने तलाशी तेज की, आतंकवादियों और बलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई और शुरुआती गोलीबारी के दौरान सेना के तीन जवान घायल हो गए।
अधिकारियों ने कहा कि कुछ घंटे के बाद गोलीबारी बंद हो गई। लेकिन क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों को मार गिराने के लिए तलाशी तेज कर दी गई है। शुरूआत में जानकारी सामने आई थी कि एक आतंकी मारा गया है, लेकिन सेना के सर्च ऑपरेशन में कोई शव नहीं मिला है।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – मुझे माफ करना, ऐसी बात कहकर भरी अदालत में हाईकोर्ट के जज ने दिया इस्तीफा
आतंकियों के तीन मददगार हुए गिरफ्तार
मुठभेड़ की घटना से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के नटिपोरा इलाके से प्रतिबंधित आतंकी संगठन टीआरएफ से जुड़े तीन आतंकवादी सहयोगियों को पकड़ा था। टीआरएफ लश्कर से जुड़ा संगठन है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 हथगोले, 10 पिस्तौल राउंड, एके-47 और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
Jammu-Kashmir
पुलवामा और कुलगाम में NIA ने मारे छापे
शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और कुलगाम जिले में कई जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आतंकी गतिविधियों में फंडिंग को लेकर की गई। एनआईए ने अभी यह नहीं बताया है कि छापेमारी के दौरान क्या-क्या मिला है। वहीं, बीते मंगलवार को भी एनआईए ने श्रीनगर, बडगाम, कुपवाड़ा और पुलवामा जिले के विभिन्न ठिकानों पर दबिश डाली थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
1 hr agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
2 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
3 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines