'मुझे माफ करना...', ऐसी बात कहकर भरी अदालत में हाईकोर्ट के जज ने दिया इस्तीफा

Justice Rohit B Deo, Bombay High Court, Resignation in open court

Justice Rohit B Deo

Justice Rohit B Deo: बॉम्बे हाईकोर्ट के जज जस्टिस रोहित देव ने शुक्रवार को नागपुर पीठ की भरी अदालत में इस्तीफा दे दिया। उनके इसके पीछे की वजह व्यक्तिगत कारण बताए हैं। जब उन्होंने अपने इस्तीफे का ऐलान किया, उस वक्त अदालत में कई वकील भी मौजूद थे। बार बेंच के अनुसार, जस्टिस रोहित ने कहा, ‘जो लोग अदालत में मौजूद हैं, मैं आप सभी से माफी मांगता हूं। मैंने आपको डांटा क्योंकि मैं चाहता हूं कि आप सुधर जाएं। मैं आप में से किसी को भी चोट नहीं पहुंचाना चाहता, क्योंकि आप सभी मेरे लिए परिवार की तरह हैं और मुझे खेद है। आपको बता दूं कि मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैं अपने आत्मसम्मान के खिलाफ काम नहीं कर सकता। आप लोग कड़ी मेहनत करें।’

विज्ञापन

जस्टिस रोहित देव के इस्तीफे के ऐलान के बाद उनके समक्ष सूचीबद्ध सभी मामलों को हटा दिया गया।

विज्ञापन
Justice Rohit B Deo, Bombay High Court, Resignation in open court

Bombay high court

2017 में हाईकोर्ट में नियुक्त हुए थे जस्टिस देव

जस्टिस रोहित देव ने बाद में पत्रकारों से भी बात की। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपना इस्तीफा भारत के राष्ट्रपति को भेज दिया है।’ जस्टिस देव जून 2017 में बॉम्बे हाईकोर्ट में जस्टिस के पद पर नियुक्त हुए थे। इससे पहले वे 2016 में महराष्ट्र के महाधिवक्ता थे। 2025 में उनका रिटायरमेंट होना था।

विज्ञापन

इन फैसलों को लेकर सुर्खियों में रहे जस्टिस देव

जस्टिस रोहित देव कई बार अपने फैसलों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। 2022 में उन्होंने कथित माओवादी लिंक मामले में दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा को बरी कर दिया था। पूर्व प्रोफेसर को निचली अदालत से आजीवन कारावास की सजा मिली थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी। साथ ही हाईकोर्ट की नागपुर पीठ को मामले की नए सिरे से सुनवाई करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ