Sanjay Raut On PM Modi: शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने सोमवार को पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे के पीएम मोदी के पैर छूने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जेम्स मारापे को लगा कि भारत से कोई बड़ा जादूगर आया है और वह उन्हें जादू सिखाएगा, इसलिए उन्होंने पीएम मोदी का अभिवादन इस तरह किया।
बता दें कि पीएम मोदी अपने तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण के तहत रविवार शाम को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे थे। संजय राउत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को देश पापुआ न्यू गिनी के इतिहास को समझने की जरूरत है। देश काले जादू से भरा हुआ है। देश में लोग बहुत काला जादू करते हैं। उन्हें लगा कि भारत से कोई बड़ा जादूगर आया है और वह उन्हें जादू सिखाएगा, इसलिए उन्होंने इस तरह से पीएम मोदी का स्वागत किया।
और पढ़िए – ड्रग्स मामले में रिश्वतखोरी के आरोपी समीर वानखेड़े को बॉम्बे हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर 8 जून तक रोक
राउत बोले- नरेंद्र मोदी बुजुर्ग व्यक्ति, छूना चाहिए पैर
शिवसेना नेता ने कहा कि लोगों को पीएम मोदी का सम्मान करना चाहिए और उनके पैर छूना चाहिए क्योंकि वे बुजुर्ग व्यक्ति हैं। संजय राउत ने ये भी दावा किया कि भाजपा इस मामले को अनावश्यक रूप से बढ़ा रही है।
उन्होंने कहा, “कोई भी पीएम मोदी के पैर छुए तो अच्छा है क्योंकि वह एक बुजुर्ग व्यक्ति हैं। हम भी उनसे मिलने के लिए झुकते हैं और नमस्कार करते हैं। हालांकि, बीजेपी जिस तरह से इसके बारे में प्रचार कर रही है, वह अच्छा नहीं है। जब हमारे नेता पंडित नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी देश से बाहर जाते थे, लोग उनके पैर भी छूते थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
SC ने केंद्र को लगाई फटकार; दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
7 mins agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
1 hr agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
1 hr ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
2 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
3 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
4 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
5 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
5 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines