पीएम मोदी के पैर छूने पर संजय राउत बोले- जेम्स मारापे को लगा... भारत से कोई जादूगर आया है

Sanjay Raut, black magic, Shiv sena leader, PM Modi, Papua New Guinea PM

Sanjay Raut On PM Modi: शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने सोमवार को पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे के पीएम मोदी के पैर छूने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जेम्स मारापे को लगा कि भारत से कोई बड़ा जादूगर आया है और वह उन्हें जादू सिखाएगा, इसलिए उन्होंने पीएम मोदी का अभिवादन इस तरह किया।

बता दें कि पीएम मोदी अपने तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण के तहत रविवार शाम को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे थे। संजय राउत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को देश पापुआ न्यू गिनी के इतिहास को समझने की जरूरत है। देश काले जादू से भरा हुआ है। देश में लोग बहुत काला जादू करते हैं। उन्हें लगा कि भारत से कोई बड़ा जादूगर आया है और वह उन्हें जादू सिखाएगा, इसलिए उन्होंने इस तरह से पीएम मोदी का स्वागत किया।

और पढ़िए – ड्रग्स मामले में रिश्वतखोरी के आरोपी समीर वानखेड़े को बॉम्बे हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर 8 जून तक रोक

राउत बोले- नरेंद्र मोदी बुजुर्ग व्यक्ति, छूना चाहिए पैर

शिवसेना नेता ने कहा कि लोगों को पीएम मोदी का सम्मान करना चाहिए और उनके पैर छूना चाहिए क्योंकि वे बुजुर्ग व्यक्ति हैं। संजय राउत ने ये भी दावा किया कि भाजपा इस मामले को अनावश्यक रूप से बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा, “कोई भी पीएम मोदी के पैर छुए तो अच्छा है क्योंकि वह एक बुजुर्ग व्यक्ति हैं। हम भी उनसे मिलने के लिए झुकते हैं और नमस्कार करते हैं। हालांकि, बीजेपी जिस तरह से इसके बारे में प्रचार कर रही है, वह अच्छा नहीं है। जब हमारे नेता पंडित नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी देश से बाहर जाते थे, लोग उनके पैर भी छूते थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ