Man sets Ola showroom on fire in Karnataka: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में आए दिन लोग सोशल मीडिया पर शिकायत करते हैं। कोई उसकी बैटरी से परेशान है तो कोई बिल्ड क्वालिटी से। इसी तरह के एक मामले में अपने ओला स्कूटर में आए दिन आने वाली खराबी से नाराज एक शख्स ने कंपनी के शोरूम में ही आग लगा दी। इंटरनेट पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि ओला का शोरूम धूं-धूं कर जल रहा है।
युवक ने एक महीने पहले ही लिया था स्कूटर
जानकारी के अनुसार ये मामला कर्नाटक के कलबुर्गी का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां रहने वाले मोहम्मद नदीम नामक युवक ने करीब एक महीने पहले ही करीब 1.4 लाख कीमत वाला ओला स्कूटर खरीदा था। नदीम का आरोप है कि स्कूटर खरीदने के एक-दो दिन के बाद ही उसमें परेशानी आनी शुरू हो गई थी। कभी उसकी बैटरी ठीक से नहीं चलती थी तो कभी वह स्टार्ट नहीं होता था।
ये भी पढ़ें: नई MG Windsor EV को टक्कर देंगी 10 लाख से कम कीमत वाली ये धांसू गाड़ियां, जानें माइलेज और फीचर्स
शिकायत के बाद भी शोरूम कर्मचारियों ने नहीं की सुनवाई
नदीम का दावा है कि वह कई बार कलबुर्गी स्थित ओला के शोरूम गया। लेकिन हर बार शोरूम कर्मी उसे केवल आश्वासन देते लेकिन उसका स्कूटर ठीक नहीं किया जाता था। आरोप है कि कुछ दिन बाद तो शोरूम वालों ने ठीक से जवाब देना भी बंद कर दिया। एक लाख से ज्यादा रुपये खर्च होने के बाद भी उसे सही खराब स्कूटर दिया गया, जिससे वह काफी परेशान था।
पेट्रोल डालकर लगा दी आग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10 सितंबर को इस सब से परेशान नदीम ने शोरूम में पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी। इस आग में छह टू व्हीलर और शोरूम का अन्य सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आगजनी से करीब 8.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर इस आगजनी का वीडियो वायरल है।
ये भी पढ़ें: चीन में अचानक होने लगी ‘अंडरवियर की बारिश’, क्यों सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड हुआ “underwear crisis”?
संबंधित खबरें
CM विजय के एक फैसले से सस्ती हुई तमिलनाडु की फ्लाइट्स, केंद्र ने की तारीफ
4 mins agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
21 mins agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
34 mins ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
1 hr agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
1 hr agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
1 hr agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
1 hr agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
2 hrs ago'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
3 hrs agoक्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines