Oil Prices Fall 3%: एशिया के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तेल के कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। खबरों की मानें तो कच्चे तेल के दाम 3 प्रतिशत कम हो गए हैं। इसकी वजह इजराइल और ईरान युद्ध बताया जा रहा है। बीते दिन खबरें सामने आई कि इजराइल ने ईरान के तेल के ठिकानों को निशाना बनाने से इनकार कर दिया है। ऐसे में अब दुनिया में तेल की सप्लाई बाधित नहीं होगी, जिसके कारण तेल की कीमत भी तेजी से गिरने लगी है।
कितनी कम हुई कीमत?
OPEC ने पहले ही 2024 और 2025 में तेल की सप्लाई कम रखने का ऐलान किया था। ऐसे में ईरान-इजराइल युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिलने लगा था। हालांकि तेल के दाम 3 प्रतिशत तक कम हो गए हैं। सोमवार को कच्चे तेल की कीमत में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं मंगलवार की सुबह यह बढ़कर 3 प्रतिशत हो गया। रात को 01:27 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 2.27 डॉलर से घटकर 75.19 डॉलर प्रति बैरल हो हैं। वहीं यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 2.22 डॉलर घटकर 71.60 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। कुल आंकड़ों की बात करें तो इस हफ्ते तेल के दाम 4 डॉलर यानी 336 रुपये तक कम हुए हैं।
यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट तक चलेंगी ई-फ्लाइंग टैक्सी, जानें 7 सीटर प्लेन की खासियत
क्यों बढ़ रहे थे दाम?
ईरान के मिसाइल हमले के बाद इजराइल पलटवार करने की तैयारी कर रहा था। ऐसे में कई लोगों यह डर सता रहा था कि कहीं इजराइल ईरान के तेल के कुओं को निशाना न बना ले। अरब देशों ने भी इसे लेकर इजराइल को कड़ी चेतावनी दी थी। वहीं अमेरिका ने भी सीमित हमला करने की सलाह दी थी। ऐसे में बढ़ते अंतर्राष्ट्रीय दबाव के कारण इजराइल ने साफ कर दिया है कि वो ईरान के तेल के कुओं पर हमला नहीं करेगा। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि अब तेल के सप्लाई में बाधा नहीं पड़ेगी।
इजराइल ने क्या कहा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका को बताया है कि इजराइल ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला करने का खाका तैयार कर रहा है। इजराइल का निशाना ईरान के परमाणु ठिकानों और तेल के कुएं पर बिल्कुल नहीं है। वॉशिंगटन पोस्ट की इस रिपोर्ट के बाद सभी ने राहत की सांस ली है।
यह भी पढ़ें- अलर्ट! तूफान की आहट, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड; 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; पहाड़ों पर कब होगी बर्फबारी?
संबंधित खबरें
'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
11 mins agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
1 hr ago'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
2 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
2 hrs agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
2 hrs agoकेरल विधानसभा में पहली बार CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित
2 hrs agoकैंसर दवाएं होंगी सस्ती, सरकार जारी करेगी लिस्ट, केंद्र ने SC को दी जानकारी
2 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
4 hrs ago'पटाखों से भगवान भी हैरान हो जाएंगे', SC में सुनवाई के दौरान उठी दलील
4 hrs ago'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines