---विज्ञापन---

अलर्ट! तूफान की आहट, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड; 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; पहाड़ों पर कब होगी बर्फबारी?

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने 3 दिन तमिलनाडु में चक्रवाती हवाएं चलने और भारी बारिश होने का अलर्ट दिया है। इससे उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी और पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ-साथ वायु प्रदूषण बढ़ने का खतर भी मंडरा रहा है।

---विज्ञापन---

IMD Cyclone Heavy Rainfall Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, तमिलनाडु में आज कल और परसो भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से समुद्र में उठने वाली लहरें तट से टकराएंगी तो 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर पूर्व भारत से लौट चुका है। आज असम मेघायल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश से भी विदाई ले ली है।

अगले 2 दिन में गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र से भी लौट जाएगा। मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और दक्षिणी भारत के राज्यों में भी बारिश होगी। इससे जहां दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। वहीं दिवाली के बाद नवंबर में पहाड़ों पर बर्फबारी होने का अनुमान भी है। हालांकि बर्फबारी दिसंबर में होती है, लेकिन इस बार नवंबर में हिमपात होने की संभावनाएं बढ़ रही हैं। आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम का हाल कैसा है और आगे कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

आंध्र प्रदेश में तूफान-बारिश दस्तक देगा

अरब सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जो लो प्रेशर एरिया में बदल जाएगा। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। अगले 2 दिन में साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और आसपास के दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे अगले 3 दिन दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। उत्तर पूर्वी हवाएं चलने समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी और दक्षिणी प्रायद्वीप भारत में तूफानी हवाओं के साथ बहुत भारी बारिश होगी।

केरल, तमिलनाड़ु, कर्नाटक में आज कल और परसो भारी बारिश होगी। आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और केरल-तमिलनाड़ु-कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। 16 अक्टूबर को भी तमिलनाड़ु में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। आंध्र प्रदेश के कोस्टल एरिया, रायलसीमा, यनम में बिजली गिर सकती। तमिलनाड़ु और आंध्र प्रदेश के CM ने लोगों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी है। प्रदेश के 4 जिलों चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। 17 अक्टूबर तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। NDRF, TDRF को अलर्ट मोड में रखा गया है।

---विज्ञापन---

 

उत्तर भारत में भी बढ़ेगा ठंड का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे जहां साउथ इंडिया में बारिश होगी, वहीं नॉर्थ इंडिया में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा और पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। यह हफ्ता खत्म होने तक दिल्ली में ठिठुरन बढ़ेगी और तापमान गिरेगा। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आज और कल हल्के बादल छाए रह सकते हैं। अगले सप्ताह में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री रह सकता है। न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री रह सकता है।

---विज्ञापन---

इस महीने के आखिर तक अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में भी ठंड बढ़ने लगी है। बिहार और मध्य प्रदेश में अगले हफ्ते मौसम करवट ले लेगा। आज सुबह दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 21.05 डिग्री और 34.85 डिग्री रह सकता है। हवा में 27% नमी है और हवा की स्पीड 27 किमी/घंटा है। दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI 193 रह सकता है। नवंबर शुरू होते ही दिवाली के बाद अच्छी खासी ठंड बढ़ जाएगी और दिल्ली में स्मॉग वायु प्रदूषण भी बढ़ने वाला है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Oct 15, 2024 07:27 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola