धड़ाम! तेल की कीमत में भारी गिरावट, क्या सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?

Oil Prices Fall 3% Iran-Israel Tension: आज यानी मंगलवार की सुबह मध्य एशिया से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। ईरान पर हमले करने से जुड़े इजराइल के बयान के बाद तेल की कीमत तेजी से कम होने लगी है। कच्चे तेल के दाम 3 प्रतिशत तक लुढ़क गए हैं।

Oil Price

Oil Prices Fall 3%: एशिया के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तेल के कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। खबरों की मानें तो कच्चे तेल के दाम 3 प्रतिशत कम हो गए हैं। इसकी वजह इजराइल और ईरान युद्ध बताया जा रहा है। बीते दिन खबरें सामने आई कि इजराइल ने ईरान के तेल के ठिकानों को निशाना बनाने से इनकार कर दिया है। ऐसे में अब दुनिया में तेल की सप्लाई बाधित नहीं होगी, जिसके कारण तेल की कीमत भी तेजी से गिरने लगी है।

विज्ञापन

कितनी कम हुई कीमत?

OPEC ने पहले ही 2024 और 2025 में तेल की सप्लाई कम रखने का ऐलान किया था। ऐसे में ईरान-इजराइल युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिलने लगा था। हालांकि तेल के दाम 3 प्रतिशत तक कम हो गए हैं। सोमवार को कच्चे तेल की कीमत में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं मंगलवार की सुबह यह बढ़कर 3 प्रतिशत हो गया। रात को 01:27 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 2.27 डॉलर से घटकर 75.19 डॉलर प्रति बैरल हो हैं। वहीं यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 2.22 डॉलर घटकर 71.60 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। कुल आंकड़ों की बात करें तो इस हफ्ते तेल के दाम 4 डॉलर यानी 336 रुपये तक कम हुए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्यों बढ़ रहे थे दाम?

ईरान के मिसाइल हमले के बाद इजराइल पलटवार करने की तैयारी कर रहा था। ऐसे में कई लोगों यह डर सता रहा था कि कहीं इजराइल ईरान के तेल के कुओं को निशाना न बना ले। अरब देशों ने भी इसे लेकर इजराइल को कड़ी चेतावनी दी थी। वहीं अमेरिका ने भी सीमित हमला करने की सलाह दी थी। ऐसे में बढ़ते अंतर्राष्ट्रीय दबाव के कारण इजराइल ने साफ कर दिया है कि वो ईरान के तेल के कुओं पर हमला नहीं करेगा। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि अब तेल के सप्लाई में बाधा नहीं पड़ेगी।

इजराइल ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका को बताया है कि इजराइल ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला करने का खाका तैयार कर रहा है। इजराइल का निशाना ईरान के परमाणु ठिकानों और तेल के कुएं पर बिल्कुल नहीं है। वॉशिंगटन पोस्ट की इस रिपोर्ट के बाद सभी ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ