नई दिल्ली: गुजरात दंगों पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर उठे विवाद के बीच दिल्ली और मुंबई में BBC के दफ्तर पर आयकर विभाग के छापे पड़े हैं। दफ्तर को सील कर दिया गया है। कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं और उन्हें घर जाने को कहा गया। इस बीच बीबीसी ने बयान जारी कर कहा है कि आयकर अधिकारी इस समय नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी कार्यालयों में हैं और हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि यह स्थिति जल्द से जल्द सुलझ जाएगी।
हम पूरा सहयोग कर रहे हैं-BBC
बीबीसी न्यूज प्रेस टीम ने एक बयान में कहा, आयकर अधिकारी फिलहाल नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी कार्यालयों में हैं और हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह स्थिति जल्द से जल्द सुलझ जाएगी। सूत्रों के मुताबिक आईटी अधिकारी बीबीसी के वित्त विभाग में खाते के कुछ दस्तावेजों की पुष्टि कर रहे हैं।
और पढ़िए – दौरा रद्द कर मरीज को CM सुखविंदर सुक्खू ने अपने हेलिकॉप्टर से कराया एयरलिफ्ट, बोले- मुफ्त होगा इलाज
इससे पहले आज सुबह आयकर अधिकारी सर्वे के लिए राष्ट्रीय राजधानी के केजी मार्ग स्थित बीबीसी के दफ्तर पहुंचे। सूत्रों ने कहा कि मुंबई में कलिना सांताक्रूज में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर के कार्यालय का भी सर्वेक्षण किया गया है, यह सर्वेक्षण केवल बीबीसी के व्यावसायिक परिसर तक ही सीमित है।
और पढ़िए – जानें बीबीसी का इतिहास, कैसे हुई थी शुरुआत और इंदिरा गांधी ने क्यों जड़वा दिया था दफ्तर पर ताला?
दिल्ली-मुंबई दोनों जगह पड़े छापे
रिपोर्ट्स के मुताबिक आईटी अधिकारियों की एक टीम कलिना सांताक्रूज स्थित बीबीसी स्टूडियोज के ऑफिस में आज सुबह करीब 11:30 बजे पहुंची और तब से सर्वे चल रहा है। लिंकिंग रोड बांद्रा पश्चिम में बीबीसी समाचार कार्यालय में कोई आईटी गतिविधि नहीं है। पता चला है कि कर अधिकारी बीबीसी कार्यालयों के वित्त विभाग में खाते के कुछ दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हाथों में गल्व्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
1 min agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
12 mins agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
38 mins ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
1 hr ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
3 hrs agoLIVE: राजस्थान में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, खनन को लेकर हुआ विवाद
4 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
4 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
12 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
13 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines