Himachal: दौरा रद्द कर मरीज को CM सुखविंदर सुक्खू ने अपने हेलिकॉप्टर से कराया एयरलिफ्ट, बोले- मुफ्त होगा इलाज

Himachal, Himachal Pradesh, Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu, CM Sukhu Helicopter, Chamba district, Tanda medical college, CM Sukhu direction

मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को मरीज का मुफ्त इलाज करने का निर्देश दिया।

Himachal: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को इंसानियत की मिशाल पेश की। दरअसल, उन्हें चंबा से शिमला के दौरे पर जाना था। लेकिन भारी बर्फबारी के बीच फंसे एंबुलेंस सवार मरीज को अपना हेलिकॉप्टर दे दिया। इसके बाद सीएम सुक्खू ने शिमला तक का सफर सड़क मार्ग से तय किया। उन्होंने मरीज का पूरा इलाज मुफ्त में किए जाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई बोला- सीएम साहब थैंक्यू, आपकी वजह से बची जान

मरीज का नाम रोहित है। उसे कांगड़ा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एंबुलेंस में मरीज के भाई प्रीतम लाल भी थे। उन्होंने कहा, ‘मैं सीएम साहब का शुक्रिया कहना चाहता हूं। उन्होंने मेरे भाई को अस्पताल पहुंचाने के लिए अपना हेलिकॉप्टर दिया। इससे मेरा भाई समय पर अस्पताल पहुंचा और उसकी जान बच सकी है।’

प्रबंधन के खर्च पर किया जाएगा इलाज

अस्पताल में लाव-लश्कर के साथ पहुंचे मरीज रोहित का डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया। डॉक्टर सुदेश ने कहा कि मरीज की सांस की नली में इंजरी है। उसमें कट लगा है। उसका पूरा इलाज प्रबंधन के खर्च पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ