Odisha Train Tragedy: सीबीआई ने रेलवे के तीन अधिकारियों को किया अरेस्ट, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Odisha train accident, train accident news, Odisha train accident update, Balasore train accident, South Eastern Railways

Odisha Train Tragedy: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पिछले महीने ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना के सिलसिले में शुक्रवार को रेलवे के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार मोहंता, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद आमिर खान और टेक्नीशियन पप्पू कुमार शामिल हैं। इन पर गैर इरादतन हत्या और सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया गया है। सीबीआई ने तीनों आरोपियों पर आईपीसी की धारा 304 और 201 के तहत केस दर्ज किया है।

सूत्रों का कहना है कि इन अधिकारियों के कारण इतनी बड़ी दुर्घटना हुई। इसीलिए उन पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है। अफसरों को पता था कि उनके काम के चलते यह यह त्रासदी होगी।

6 जून को सीबीआई ने दर्ज किया था केस

6 जून को सीबीआई ने ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच अपने हाथ में ली थी। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की थी कि दुर्घटना की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है।

सीबीआई ने बालासोर में दुर्घटनास्थल बहानागा बाजार रेलवे स्टेशन को सील कर दिया था। इस स्टेशन से 170 ट्रेनें गुजरती हैं। हादसे के बाद से अब कोई ट्रेन इस स्टेशन पर नहीं रुकती है।

ट्रिपल ट्रेन हादसे में 292 लोगों की मौत

दरअसल, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस दो जून की शाम करीब सात बजे बालासोर जिले में एक मालगाड़ी से टकराने के बाद डिरेल हो गई। तभी बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस आई और डिब्बों से टकरा गई।

दोनों यात्री ट्रेनों में करीब 2500 यात्री सवार थे। इस भीषण हादसे में 292 लोगों की मौत हुई, जबकि 1208 लोग घायल हुए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ