Odisha Textbook Row: भुवनेश्वर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने स्कूल की टेक्स्टबुक की छपाई और डिस्ट्रीब्यूशन में कथित गड़बड़ी को लेकर ओडिशा सरकार की आलोचना की है. उन्होंने प्रशासन पर प्रदर्शनकारियों की मांगों को पूरा न करने का आरोप लगाया.
380 करोड़ की गड़बड़ी पर घेरा
सौरव दास ने कहा कि सरकार को टेक्स्टबुक की छपाई में कथित 380 करोड़ रुपये की अनियमितता की जांच का आदेश देना चाहिए था, जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करनी चाहिए थी और ये सुनिश्चित करना चाहिए था कि नई छपी किताबें बिना किसी देरी के छात्रों तक पहुंचें. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी 33 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, जिसमें 16 दिनों की भूख हड़ताल भी शामिल है, लेकिन सरकार ने न तो उन्हें बातचीत के लिए बुलाया और न ही उनसे जुड़ने के लिए कोई कदम उठाया.
यह भी पढ़ें- क्या पंजाब के बाद अब गुजरात का नंबर, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने क्यों जताई हैरानी?
इस हालात को सरकारी ‘अहंकार’ की मिसाल बताते हुए दास ने कहा कि नई बनी ओडिशा सरकार को जनता की चिंताओं को लेकर ज्यादा संवेदनशीलता दिखानी चाहिए थी. उन्होंने राज्य विधानसभा के पास शांतिपूर्ण प्रदर्शन का प्लान बनाने के लिए मजबूर किए जा रहे प्रदर्शनकारियों के मुद्दे पर भी आलोचना की.
राहुल गांधी पर बोले सौरव दास
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर कमेंट करते हुए दास ने कहा कि देश भर में युवाओं का एक व्यापक आंदोलन उभर रहा है. उन्होंने इसे ‘Gen Z आंदोलन’ बताया और कहा कि युवा बेरोजगारी और सरकारी पदों को भरने में नाकामी को लेकर लगातार चिंताएं जता रहे हैं. दास के मुताबिक युवाओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन से आगे बढ़कर सार्वजनिक मुद्दों में हिस्सा लेने की अपनी इच्छा दिखाई है.
यह भी पढ़ें- धनिया-पुदीना नहीं, लाल चींटियों से बनती है ये चटनी! जानिए ओडिशा की ‘काई चटनी’ की खासियत
दास ने कहा कि देश की समस्याओं का समाधान किसी एक शख्स की जिम्मेदारी नहीं मानी जानी चाहिए. उन्होंने युवाओं तक पहुंचने के कार्यक्रम में राहुल गांधी की भागीदारी का स्वागत किया और कहा कि अलग-अलग ग्रुप्स और युवा नागरिक भी रोजगार और अन्य मुद्दों को सामने लाने ने के कोशिशों में योगदान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी है कि भारत की युवा आबादी की चिंताओं पर ज्यादा ध्यान दिया जाए.
संबंधित खबरें
Starlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
47 mins agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
1 hr ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
2 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
3 hrs ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
4 hrs agoLIVE: खरगे पहुंचे कनॉट प्लेस, विपक्षी सांसदों की लंच मीटिंग में हुए शामिल
6 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
7 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
14 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
15 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines