---विज्ञापन---

देश angle-right

जंगल में घसीटा, आबरू लूटने की कोशिश; चीखती महिला की मदद के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग

Odisha Crime News: एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक एक महिला को घसीट रहे हैं। महिला के साथ गैंगरेप की कोशिश की जा रही है। वारदात जहां हुई, वहां से कुछ लोग गुजर भी रहे हैं। महिला मदद के लिए चिल्ला रही है। लेकिन राहगीर मदद के बजाय उसका वीडियो बना रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

Sambalpur Crime News: एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मानवता को शर्मसार कर देने वाला ये वीडियो ओडिशा के संबलपुर का बताया जा रहा है। अभी पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर जांच शुरू की है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला के साथ जंगल में दरिंदगी की जा रही है। कुछ युवक महिला को गलत तरीके से छूते हुए गैंगरेप की कोशिश कर रहे हैं। महिला चीख रही है। लेकिन आरोपी बाज नहीं आ रहे। वहीं, वीडियो में कुछ राहगीर भी दिख रहे हैं, जो महिला की मदद करने के बजाय पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में कैद करने लगते हैं।

यह भी पढ़ें:गणेश पंडाल में छोटी सी बात पर विवाद, देखते ही देखते गिरीं 3 लाशें…दिल दहला देगा ये मामला

---विज्ञापन---

वायरल वीडियो के बाद संबलपुर एसपी मुकेश भामू का कहना है कि अभी पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। लेकिन वीडियो के आधार पर पुलिस पीड़िता और आरोपियों के बारे में पता कर रही है। संदेह के आधार पर मामला ओडिशा का लग रहा है। एसपी का कहना है कि वे लोग हाई अलर्ट पर हैं। अभी पता नहीं लग पाया है कि पीड़िता कौन है? वह कहां की रहने वाली है? आरोपियों के साथ जंगल में क्या करने आई थी? पुलिस जल्द बदमाशों की पहचान कर लेगी।

संबलपुर में गैंगरेप के बाद हो चुका मर्डर

इससे पहले भी संबलपुर में जघन्य वारदात सामने आई थी। यहां के रायराखोल इलाके में एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया था। जिसके बाद उसका मर्डर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूरी कोशिश कर रही है कि ये वीडियो किसने बनाकर वायरल किया है? उसकी पहचान हो सके। राहगीरों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसकी जांच भी करवाई जा रही है कि वीडियो फेक या एडिट तो नहीं है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:सोती बच्ची को घर से उठा ले गए दरिंदे; रेप के बाद उतारा मौत के घाट…अब बिहार में दिल दहला देने वाला कांड

First published on: Sep 08, 2024 09:57 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola