कोर्ट ने काला जादू करने का ठहराया दोषी! लोगों ने वहीं पकड़कर जिंदा जला दिया

Odisha man set on fire after charges Black magic: आग से बुरी तरह झुलसते हुए पीड़ित मदद के लिए इधर-उधर भागे, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की।

Odisha, Nuapada, Kaala Jadu, Zinda Jalaya, Odisha Police Investigation, Crime News

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

Odisha’s Nuapada district: ओडिशा के नुआपाड़ा जिले से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां 50 वर्षीय व्यक्ति को लोगों ने पकड़कर जिंदा जला दिया। गनीमत ये रही वह किसी तरह स्थानीय तालाब तक पहुंचा और उसकी जान बच सकी। दरअसल, गांव के खाम सिंह माझी पर काला जादू करने का आरोप था। इसी मुद्दे पर उनके समुदाय के लोगों ने एक अनौपचारिक अदालत लगाई।

विज्ञापन

जहां पंचों ने उन्हें काला जादू करने का दोषी करार दिया। इससे पहले की ये कोर्ट उन्हें कोई सजा देती मौके पर एकत्रित गुस्साए लोगों ने खाम सिंह को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि खाम सिंह को पुआल की रस्सियों से बांध दिया और फिर कुछ उग्र लोगों ने उनमें आग लगा दी।

विज्ञापन

घर-घर जाकर लगाई मदद की गुहार 

आग से बुरी तरह झुलसते हुए खाम सिंह मदद के लिए इधर-उधर भागे, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। फिर इसके बाद परिजनों की मदद से वह किसी तरह स्थानीय तालाब तक पहुंचे और अपनी जान बचाई। उन्हें बुरी तरह झुलसी हुई हालत में पास के सिनापल्ली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत होने के चलते जहां से उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल में रेफर किया गया है।

विज्ञापन

गवाह नहीं आ रहे सामने

पुलिस के अनुसार ये घटना शुक्रवार देर शाम पोर्टिपाड़ा गांव की है। लोकल समुदाय की कोर्ट लगने की वजह से लोग इसमें गवाही देने से बच रहे हैं। माझी के बेटे हेमलाल ने दावा किया है कि ग्रामीणों ने एक बैठक बुलाई थी और उनके पिता को काला जादू करने के लिए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। जब उन्होंने आरोपों से इनकार किया, तो उन्होंने पहले उनकी पिटाई की और फिर उन्हें आग लगा दी।

विज्ञापन

आरोपी गांव से हुए फरार 

खरियार के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अरूप बेहरा ने कहा कि सिनापल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, जिनमें से कई गांव छोड़कर भाग गए हैं। बेहरा ने कहा कि आरोप के मुताबिक उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी। जांच अभी शुरुआती चरण में है। पूरी जांच के बाद ही हम हमले के कारण का पता लगा पाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ