---विज्ञापन---

देश angle-right

सावधान! फ्लाइट में बम है… 10 विमानों को मिली उड़ाने की धमकी; इंडिगो और अकासा एयरलाइंस की बढ़ी धड़कन

Bomb Threats in 10 Flights: कुछ देर पहले 10 विमानों में बम होने की सूचना मिली है। इस जानकारी से पूरे एविएशन विभाग में हड़कंप मच गया है। इंडिगो और अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट को बॉम्ब थ्रेट दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

Bomb Threats in 10 Flights: पिछले छह दिनों से लगातार फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। हालांकि आज यानी शनिवार को तो हद ही हो गई। एक-दो नहीं बल्कि 10 विमानों को बॉम्ब थ्रेट दिए गए हैं। इस लिस्ट में इंडिगो और अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट शामिल हैं। 10 विमानों में बम की सूचना से एविएशन विभाग में भी हड़कंप मच गया है। इन फ्लाइटों में मौजूद सभी पैसेंजरों का सामान चेक करने के बाद ही उन्हें जाने की अनुमति मिलेगी। हालांकि बाकी फ्लाइटों का आवागमन नॉर्मल तरीके से चल रहा है।

हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट को धमकी

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 108 को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह फ्लाइट हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही थी। इंडिगो एयरलाइंस ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फ्लाइट को खाली कराया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और विमान की जांच की गई। इंडिगो एयरलाइंस की हैदराबाद से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट में बम की खबर अफवाह निकली। लगेज की जांच के बाद यात्रियों को छोड़ दिया गया।

---विज्ञापन---

इंडिगो ने जारी किया बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंडिगो और अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली है। इंडिगो की 5 और अकासा एयरलाइंस की 5 फ्लाइटों में बम का अलर्ट दिया गया है। इंडिगो ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि मुंबई से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट 6E 17 में बम की सूचना मिली है। यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारे लिए पहली प्राथमिकता है। हम इस पर काम कर रहे हैं। दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- फ्लाइट में बम है…सुन यात्रियों में हड़कंप मचा; दिल्ली से लंदन जा रहा था विस्तारा एयरलाइन का विमान

---विज्ञापन---

दूसरी फ्लाइट में बम की धमकी

कुछ ही देर में इंडिगो ने फिर एक बयान जारी किया। इंडिगो ने कहा कि हम फ्लाइट 6E 11 की स्थिति के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं। यह फ्लाइट दिल्ली से इस्तांबुल जाने वाली थी। हम सभी जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं। यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।

---विज्ञापन---

6 दिन में 80 उड़ाने प्रभावित

आपको जानकर हैरानी होगी कि बम की धमकियों की वजह से अभी तक 80 से ज्यादा उड़ाने प्रभावित हो चुकी हैं। सोमवार से ही फ्लाइट में बम होने की खबरें सामने आ रही हैं। ज्यादातर सूचनाएं ईमेल के जरिए भेजी जाती हैं। बीती रात विस्तारा एयरलाइंस और एयर इंडिया के विमान में भी बम होने की चेतावनी दी गई थी। मगर जांच में कुछ भी सामने नहीं आया है।

6 एयरलाइंस को मिली धमकी

बता दें कि अब तक 30 से ज्यादा भारतीय विमानों को बॉम्ब थ्रेड मिल चुके हैं। इस लिस्ट में 5 स्पाइस जेट, 5 एयर एशिया, 5 अकासा, 5 विस्तारा, 5 एयर इंडिया और 5 इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट शामिल हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- अलर्ट! फिर मिली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी; 189 यात्री सवार, दुबई से जयपुर आ रहा था विमान

 

First published on: Oct 19, 2024 02:44 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola