---विज्ञापन---

देश

Odisha minister Naba Das Shot: स्वास्थ्य मंत्री पर हमले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच, CM पटनायक ने दिए निर्देश

Odisha minister Naba Das Shot: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने क्राइम ब्रांच को स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को गोली मारने की घटना को जांच का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा कि मैं हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना […]

Odisha minister Naba Das Shot: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने क्राइम ब्रांच को स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को गोली मारने की घटना को जांच का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा कि मैं हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

सीएम पटनायक ने कहा कि मैंने क्राइम ब्रांच को जांच करने का निर्देश दिया है। क्राइम ब्रांच के सीनियर अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है। बता दें कि ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित रूप से गोली मारे जाने के बाद घायल हो गए।

---विज्ञापन---

और पढ़िएजिला प्रशासन का दावा- 20 जनवरी के बाद किसी मकान में दरार नहीं आई; स्थानीय लोगों ने दिया ये जवाब

गोली मारने के बाद भागता नजर आया पुलिसकर्मी : चश्मदीद

एक चश्मदीद ने एएनआई को बताया कि ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास मुख्य अतिथि के रूप में लोक शिकायत कार्यालय के उद्घाटन में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे। जब मंत्री पहुंचे, तो उनका स्वागत करने के लिए भीड़ जमा हो गई। अचानक एक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। हमने देखा कि एक पुलिस कर्मी करीब से गोली चलाकर भाग रहा है।

---विज्ञापन---

और पढ़िएकांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का 135वां दिन, श्रीनगर में लाल चौक के पास आज तिरंगा फहराएंगे राहुल गांधी

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री झारसुगुड़ा के अस्पताल में भर्ती

झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारे जाने के बाद ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्री को भुवनेश्वर ले जाया जाएगा।

---विज्ञापन---

और पढ़िएदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 29, 2023 02:41 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola