स्टील प्लांट में 2 कर्मचारियों की मौत, 5 की हालत नाजुक; जानें ओडिशा में कहां और कैसे हुआ हादसा?

Odisha News: एक स्टील प्लांट में हादसा हुआ है। जिसकी वजह से 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 5 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। कुछ लोगों का रेस्क्यू भी किया गया है। गंभीर लोगों के इलाज में डॉक्टर जुटे हैं। हादसे के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Odisha News

Jharsuguda News: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में पड़ते एक स्टील प्लांट में धातु की प्लेट गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। एक महीने में दूसरी बार इस प्लांट में हादसा हुआ है। पेलेट प्लांट में जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस लीक हो गई थी। जिसकी वजह से 6 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अब फिर इस प्लांट में हादसे के बाद पुलिस जांच के लिए पहुंची है। कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक उनके ऊपर धातु की प्लेट आ गिरी। 7 लोगों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। यहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, 5 का हालत गंभीर होने के चलते इलाज जारी है।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान गंजम के रहने वाले 34 वर्षीय पूर्णचंद्र जेना और झारखंड के मूल निवासी 39 वर्षीय अलेक देव साहू के तौर पर हुई है। घायल लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिनको आईसीयू में भर्ती किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारी ब्लास्ट फर्नेस के पास काम कर रहे थे। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे उनके ऊपर बड़ी धातु की प्लेट आ गिरी। वहीं, हादसे के बाद दूसरे कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है।

विज्ञापन

पहले भी यहां हो चुके हैं हादसे

इन लोगों को कहना है कि फैक्ट्री के अंदर सेफ्टी के लिए कुछ नहीं है। यहां सुरक्षा मानकों का खिलवाड़ किया जा रहा है। ओडिशा पुलिस ने उनको शांत करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि यह प्लांट कोलकाता स्थित रश्मि समूह का हिस्सा है। जिसकी उड़ीसा मेटालिक्स, लौह अयस्क प्लेट्स, डक्टाइल आयरन पाइप्स और टीएमटी बार यही बनती हैं। इस फैक्ट्री में पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ