Odisha Dhenkanal Horror: ओडिशा के ढेंकनाल जिले में एक सुनसान सड़क पर एक महिला और उसके साथी को रोककर परेशान किए जाने का कथित वीडियो सामने आया है. ये घटना बिहार के जमुई में हुई ऐसी ही एक घटना के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसने लोगों में भारी गुस्सा पैदा कर दिया था. बताया जा रहा है कि ये दोनों पीड़ित मोटरसाइकिल से सफर कर रहे थे और कपिलश पहाड़ियों पर स्थित एक मशहूर शिव मंदिर, ‘कपिलश पहाड़ी मंदिर’ की तरफ जा रहे थे, तभी उन्हें कथित तौर पर रोका गया.
हिरासत में 2 आरोपी
पुलिस ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो का संज्ञान लिया और शुरुआती जांच के तहत 2 लोगों को हिरासत में लिया. फुटेज में कई लोग सड़क पर जोड़े को रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुरुष के साथ मारपीट की जाती है, जबकि महिला को मदद के लिए पुकारते हुए सुना जा सकता है. हालांकि अभी वीडियो की सच्चाई और घटना से जुड़े हालात की पुष्टि नहीं हुई है.
मामले की जांच शुरू
ढेंकनाल के एसपी अभिनव सोनकर ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सोनकर ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के संबंध में गोंडिया पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. जांच चल रही है.’ एसपी के मुताबिक, शुरुआती जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने कहा कि अगर जांच में उनके खिलाफ शुरुआती सबूत मिलते हैं, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस घटनाओं के सही क्रम का पता लगाने और ये जानने की भी कोशिश कर रही है कि क्या इसमें और लोग भी शामिल थे.
यह भी पढ़ें- ‘ऐसा अपराधी बख्शा नहीं जाएगा’, जमुई मामले पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- क्रिमिनल्स की कोई जाति नहीं होती
कपिलश पहाड़ियों के पास की घटना
माना जा रहा है कि ये वारदात कपिलश मंदिर की तरफ जाने वाली सड़क पर हुई. इस जगह पर पहाड़ी मंदिर के दर्शन के लिए पर्यटक और तीर्थयात्री आते रहते हैं. अधिकारी ये पता लगाने के लिए वीडियो और अवेलेबल दूसरी जानकारियों की जांच कर रहे हैं कि कथित घटना कब और कैसे हुई.
यह भी पढ़ें- जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी समेत 2 का एनकाउंटर, पुलिस ने पैरों में मारी गोली
बिहार के जमुई में क्या हुआ
ढेंकनाल का ये मामला बिहार के जमुई जिले में सड़क पर रात के वक्त लड़की और उसके साथी को परेशान करने की घटना के कुछ समय बाद सामने आया है. उस मामले में एक लड़के और लड़की को जो कथित तौर पर एक ही कोचिंग सेंटर के छात्र थे, उन्हें एक ग्रुप ने रोका और परेशान किया था. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लड़की के साथ छेड़छाड़ होती हुई दिखाई दी, जिससे लोगों में भारी गुस्सा फैल गया. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जमुई मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया.
संबंधित खबरें
माउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
51 mins agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
3 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
3 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
3 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
3 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
4 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
11 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
11 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
11 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines